✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हैदरनगर हत्याकांड: पलामू एसपी ने किया खुलासा, आपसी रंजिश में हुई किसान की हत्या  

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 2:44:22 AM

पलामू(PALAMU): हैदरनगर थाना क्षेत्र के हैदरनगर बाजार में हुए मोहम्मद इमामुद्दीन हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. हत्या में संलिप्त आरोपी मुमताज अहमद उर्फ लड्डू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन, आठ ज़िंदा गोली और मोबाइल फोन बरामद किया है. मामले के बारे में एसपी रिष्मा रमेशन ने प्रेसवार्ता कर बताया कि आपसी रंजिश के कारण आरोपी मुमताज अहमद ने मोहम्मद इमामुद्दीन की गोली मारकर हत्या की है. दोनों पूर्व परिचित थे. आपसी लेन-देन को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है. पुलिस ने घटना के बाद त्वरित करवाई करते हुए तीन घंटे में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

बता दें कि, हैदरनगर में शुक्रवार की दोपहर दिन दहाड़े एक अपराधी ने थाना क्षेत्र के बहरवा खांड निवासी 45 वर्षीय किसान इमामुद्दीन अंसारी की गोली मार कर हत्या कर दी थी. इस मामले में हैदरनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हुसैनाबाद थाना क्षेत्र से गोली चलाने वाले एक अपराधी को आर्म के साथ गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

रिपोर्ट: समीर हुसैन 

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटपलामूपलामू न्यूजपलामू क्राइम न्यूजक्राइम न्यूजहैदरनगर हत्याकांडपलामू एसपी रिष्मा रमेशनहत्यागोलीबारीहैदरनगर थानाहैदरनगरJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdatePalamuPalamu NewsPalamu Crime NewsCrime NewsHaidernagar MurderPalamu SP Rishma RamesanMurderFiringHaidernagar Police StationHaidernagar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.