✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अनिल टाइगर के हत्यारे को पुलिस भेज देती जेल तो नहीं होती सोमा मुंडा की हत्या

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 1:08:33 PM

रांची(RANCHI): पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या मामले का खूंटी पुलिस ने खुलासा किया. सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस आरोपी में अनिल टाइगर का हत्यारा भी शामिल निकला.जिसके बाद सवाल उठा की अगर रांची पुलिस कांके में हुई हत्या मामले में मुख्य सजिशकर्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजती तो सोमा मुंडा की हत्या नहीं होती.इस खबर में बात करेंगे की कौन है वह सजिशकर्ता जिसे रांची पुलिस ने बचाया और फिर उसने दूसरी हत्या की कहानी लिख डाली.

सबसे पहले जान लेते है कि आखिर अनिल टाइगर और सोमा मुंडा हत्या मामले में कौन शामिल है. 11 अप्रैल 2024 की शाम चार बजे भाजपा नेता सह महावीर मण्डल अध्यक्ष अनिल टाइगर की हत्या कांके चौक पर अपराधियों ने कर दी. इस हत्याकांड के बाद रांची में खूब बवाल हुआ. पुलिस के खिलाफ लोगों में गुस्सा दिखा था. आखिर में वरीय पुलिस अधीक्षक ने एक SIT बनाई और पूरे मामले का खुलासा किया. जिसमें जमीन विवाद की बात सामने आई.

तत्कालीन SSP चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता कर बताया था कि अनुसंधान के दौरान यह जानकारी लगी की अनिल महतो और टाइगर अनिल महतो की दुश्मनी देवव्रत नाथ शाहदेव किशोरगंज के रहने वाले से चल रही थी. एक 10 एकड़ की जमीन कांके थाना क्षेत्र के चाम गुरु मौज मे थी

इस मामले में चार आरोपियों की गिरफ़्तारी भी हुई. लेकिन मुख्य सजिशकर्ता देव व्रत नाथ शाहदेव को पुलिस नहीं पकड़ पाई. आखिर में उसे बाहर से ही जमानत मिल गई. अब इस घटना के 10 माह बाद फिर 7 जनवरी 2026 को देवव्रत नाथ शाहदेव ने एक साजिश रची और इस बार खूंटी के पहड़ा राजा सोमा मुंडा की हत्या करा दी.

खूंटी के पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने सोमा मुंडा हत्याकांड में प्रेस वार्ता किया. सात आरोपियों की गिरफ़्तारी हुई. जिसमें देवव्रत नाथ शाहदेव भी शामिल था. उन्होंने बताया कि जमीन कब्जे को लेकर विवाद में पड़हा राजा की हत्या की गई है. हुटार स्तिथ 3.16 एकड़ जमीन को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया.

ऐसे में अब सवाल उठने लगा की अगर रांची पुलिस अनिल टाइगर हत्याकांड में सही तरीके से अनुसंधान करती और देवव्रत नाथ शाहदेव को गिरफ्तार कर जेल भेज देती तो शायद देवव्रत जेल में रहते और सोमा मुंडा की हत्या होने से बच जाती. लेकिन रांची पुलिस ने उनपर मेहरबानी की थी और गिरफ्तार ही नहीं कर सकी. जिसका नतीजा हुआ की बाहर से ही कोर्ट ने बेल दे दिया था. खैर अब खूंटी पुलिस ने सोमा मुंडा की हत्या मामले में उसे जेल भेज दिया है.

बता दे कि सोमा मुंडा की हत्या खूंटी में अपराधियों ने गोली मार कर 7 जनवरी को कर दी थी. वह खूंटी बाजार से लौट रहे थे तभी चलती बाइक पर उन्हे गोली मारी गई.                  

Tags:Had the police sent Anil Tiger's killer to jailSoma Munda would not have been murdered.anil tigeranil tiger deathanil tiger murderanil tiger ranchianil tiger shot deadbjp leader anil tigeranil tiger murder newsanil tiger murder caseanil tiger murder kankeanil tiger murder ranchianil tiger mahato murderranchi bjp leader anil tigeranil tiger goli marker hatyabjp leader anil tiger murderanil tiger murder news todayanil tiger ka murder kisne kiyaranchi में bjp leader anil tigerbhim ke bhulat bata ||anil tigernew mission song anil taigeranil taiger new mission songsoma munda murderkhunti soma munda murderkhunti bandh soma munda murder protestsoma munda murder casesoma mundasoma munda khunti murdersoma munda deathkhunti bandh soma munda murdersoma munda newssoma munda hatyasoma munda killingpadha raja soma mundasoma munda r.i.p😭 | soma munda murderer arrestsoma munda casesoma munda death newssoma munda khuntisoma munda case newssoma munda news todayjharkhand soma mundapahda raja soma mundasoma munda latest newssoma munda case update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.