✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

क्या इमाम हुसैन ने इसी दिन के लिए दी थी शहादत, जुलूस के नाम पर हिंसा कैसे ! भीड़ ने कार को कर दिया क्षतिग्रस्त

BY -
Prerna
Prerna
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:43:04 PM

बिहार(BIHAR): बिहार में एक बार फिर माहौल बिगाड़ने की पूरी कोशिश की गई. समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के सरदारगंज चौक के पास रविवार को मुहर्रम जुलूस में शामिल कुछ उपद्रवियों ने राहगीरों के साथ झगड़ा और हाथापाई की. इतना ही नहीं उपद्रवियों ने तलवार से हमला कर कई वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए. जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया. इस संबंध में एक पीड़ित कार चालक ने बताया कि वह मधुबनी से अपनी पत्नी के साथ दलसिंहसराय आया था. लौटने के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने उसकी कार पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया. इस हमले में उसका बेटा भी घायल हो गया.

सूचना मिलने पर भी नहीं पहुंची पुलिस

घटना के बाद उन्होंने थाने और एसपी को भी इसकी सूचना दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा. दलसिंह सराय थाने को दिए लिखित आवेदन में मधुबनी के बसौली निवासी अमितेश कुमार ने कहा है कि शाम में वे अपनी कार से पत्नी और बेटे के साथ पटना जा रहे थे. सरदारगंज चौक एनएच 28 के पास मोहर्रम जुलूस में शामिल कुछ बदमाशों ने उनकी कार पर तलवार से हमला कर दिया. जुलूस में सैकड़ों लोग शामिल थे. इस हमले में उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई. कार का शीशा टूट गया. उनका बेटा अंशुमान भी घायल हो गया. पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया.

फिलहाल इस मामले में पीड़िता द्वारा दलसिंहसराय थाने में आवेदन दिए जाने के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. लेकिन अभी भी स्थानीय लोग पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं कि जब घटनास्थल से थाने में फोन आया तो पुलिस मौके पर क्यों नहीं थी. हालांकि कोई बड़ी घटना नहीं हुई है, लेकिन अगर कोई बड़ी दुर्घटना हो जाती तो इसका जिम्मेदार कौन होता.

रिपोर्ट ऋषि नाथ

 

Tags:the palestine mandatethe israeli-palestinian conflictthe arab-israeli conflictthe grand muftiparition of palestinerevisionist zionismwoodhead commissionpalestinian nationalismamin al-husseiniadolf hitlerpeel commissiondavid ben-gurionterencejerusalemnazi germanyarab nationalismsettler colonialismholocaustterrorismanti-semitismchaim weizmannbritish empireclarkzionismjudaismpalestinepan-arabismcolonialism

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.