☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गुरु शिष्य का रिश्ता शर्मसार! गढ़वा में छात्रा से छेड़खानी करते पकड़ाया शिक्षक, तो परिजनों ने जमकर किया हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

गुरु शिष्य का रिश्ता शर्मसार! गढ़वा में छात्रा से छेड़खानी करते पकड़ाया शिक्षक, तो परिजनों ने जमकर किया हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

गढ़वा(GADHWA): गुरु को हमारे शास्त्रों में भगवान और मां  बाप से भी बड़ा दर्जा  दिया गया है, क्योंकि गुरु ही किसी देश के भविष्य को संवार या बिगाड़ सकता है. शिक्षक के हाथों माता पिता अपने बच्चों को सौंपकर निश्चित हो जाते है, कि अब उनका बच्चा दुनिया की सबसे सुरक्षित हाथों में है, लेकिन आजकल के बदलते स्वरुप में शिक्षक और छात्रों के रिश्तों का मतलब भी बदलता जा रहा है,जहां शिक्षक अपने छात्रों को हवस भरी नजरों से देखते है, और इज्जत तक लूटने को उतारु हो जाते है.देश में कई ऐसे मामले आये है, जहां गुरु और शिष्य का रिश्ता शर्मशार हुआ है.वहीं ताजा मामला झारखंड के गढ़वा जिले से सामने आया है. 

विद्यालय का शिक्षक छात्रा के साथ छेड़खानी कर रहा था

 आपको बताये कि गढ़वा के सदर थाना क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय मे छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है.जहां पुलिस ने विद्यालय के ही शिक्षक को गिरफ्तार किया है.आपको बताये कि विद्यालय के शिक्षक छात्रा के साथ छेड़खानी कर रहा था, इसी बीच किसी दूसरी छात्रा ने इस हरकत को देख लिया और इसकी जानकारी घर वालो को दे दी.

 पुलिस कर रही है मामले की जांच

 वहीं सूचना के बाद घरवाले ग्रामीणों के साथ विद्यालय पहुंचकर छात्रा से पूछताछ किए तो मामला सही पाया गया,जिसके बाद छात्रा के परिजन और ग्रामीणों ने विद्यालय मे जाकर खूब हंगामा किया.विद्यालय मे हंगामा करते देख इसकी सूचना सदर थाना को दी गई. पुलिस आनन फानन मे विद्यालय पहुंचकर आरोपी शिक्षक को हिरासत मे लेते हुए थाने ले आई और मामले की छानबीन मे जुट गई.वहीं छात्रा के लिखित आवेदन पर पुलिस ने सहायक शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना की जानकारी देते हुए एसडीपीओ नीरज कुमार ने बताया की छेड़खानी का मामला आया है.जांच हो रही है.     

Published at:25 Jun 2024 10:49 AM (IST)
Tags:molestation casemolestation case in gadhwamolestation case in jharkhandTeacher caught molesting studentTeacher caught molesting student in gadhwaTeacher caught molesting student in jharkhandPolice arrested the accused teacherPolice arrested the accused teacher gadhwamolestingmolesting in gadhwamolesting in jharkhandmolesting student in Garhwajharkhandjharkhand newsjharkhand news todaygadhwagadhwa newsgadhwa news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.