✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लंबे समय से फरार चल रहे गुरमुख सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दुष्कर्म करने का लगा था आरोप

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:15:53 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): लोहनगरी जमशेदपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे को पुलिस ने बारीडीह स्थित मर्सी अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया है. गुरमीत सिंह मुखे पर पिस्तौल की नोक पर दुष्कर्म और आपत्ति यौनाचार करने का आरोप लगा था. जिसके बाद गुरमुख सिंह मुखे काफी समय से फरार चल रहे थे. पुलिस को खबर मिली कि जमशेदपुर के मर्सी अस्पताल मे मुखे यहां वेश और नाम बदलकर ईलाज करा रहे थे. जिसके बाद पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखे को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मेडिकल के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया. जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

काफी समय से फरार चल रहा था 

आप को बता दें कि जमशेदपुर के कदमा की रहने वाली एक महिला ने मुखे के खिलाफ हथियार के बल पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था. जिसके बाद से पुलिस लगातार मुखे की तलाश में छापेमारी कर रही थी. जिसके बाद आज पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मुखे बारीडीह मर्सी अस्पताल में इलाजरत है. जिस पर पुलिस ने मर्सी अस्पताल में दबिश दी जहां से मुखे को गिरफ्तार किया गया है.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा

Tags:jharkhand newsjamshedpue newsjamshedpur crime newsgurmukh singh mukhe jamshedpurkadma policemercy hospital

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.