गुमला(GUMLA):गुमला जैसे आदिवासी भोले इलाके की बेटी अष्टम उराव के एएफसी एशियाई कप के इंडियन नेशनल टीम में शामिल होने से गुमला के खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है.गुमला जिला के बिशुनपुर प्रखंड की रहने वाली अष्टम उरांव पूर्व में भी कई स्थानों पर गोल्ड मेडल पाने के साथ ही कई लेबल पर इंडियन टीम में शामिल होकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है अष्टम की इस सफलता को लेकर जिला में झारखंड सरकार द्वारा संचालित आवासीय कैंप को खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है.
जिला में खुशी का माहौल
अष्टम उरांव फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में अभ्यास के लिए गई है.अष्टम की सफलता को लेकर उसके कोच बिना केरकेट्टा के साथ अन्य खिलाड़ियों में भी खुशी का माहौल है स्थानीय युवतियां भी अष्टम की तरह सफलता पाने के लिए लगातार मेहनत करने की बात कर रही है स्थानीय फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ ही उसके कोच से हमने खास बातचीत की.
रिपोर्ट-सुनील कुमार
