✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गुमला: राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति ग्रामीण सड़कों से भी बदतर, डेवलपमेंट के नाम पर सिर्फ बड़े-बड़े दावे

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 5:55:24 PM

गुमला (GUMLA) : जहां देश में चांद और सूरज तक पहुंचने की बड़ी-बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा रही है, बाकि देशों में भारत का नाम रौशन हो रहा है वहीं ऐसे में देश की सड़कों की बदहाली शर्मसार है. इन चीजों में डेवलपमेंट के नाम पर सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें ही की गई है. ऐसी ही तस्वीर गुमला से भी देखने को मिली जहां जिला से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग की स्तिथि ग्रामीण सड़कों से भी बदतर हो गई है. जिससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही सड़क के किनारे जो दुकान है उन्हें भी काफी दिक्कत हो रही है. इस स्थान पर कई बार दुर्घटना भी हुई है लेकिन इसको कभी किसी ने ध्यान नहीं दिया है जिसके कारण जो तस्वीर है वह काफी चिंता जनक है.

सड़कों की वजह से व्यवसाय प्रभावित

एनएच की सड़क पर जिस तरह से गड्ढे बने हुए है और उसमें जिस तरह से पानी भरा हुआ है उससे इस सड़क पर वाहनों का परिचालन तो बाधित होता ही है साथ इस सड़क के आसपास में दुकान करने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दुकानदारों की माने तो जब इन गड्ढों से बड़ी ट्रक व बस के साथ कोई भी गाड़ी गुजरती है तो गंदा पानी सीधे उनके दुकान में चला जाता है जिससे उनका व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है.

एनएच विभाग को दिया गया निर्देश

जिला से गुजरने वाली एनएच की सड़कों की बदहाली से जिला के प्रशासनिक पदाधिकारी भी पूरी तरह से अवगत है जिला के डीसी कर्ण सत्यार्थी की माने तो उनकी ओर से एनएच विभाग को निर्देश दिया गया है कि सड़कों को जल्द सही करवाया जाए ताकि लोगों का आवागमन सामान्य हो सके.

केंद्र सरकार झारखंड को लेकर गंभीर नहीं

विकास का दावा कर केंद्र व राज्य की सरकार सत्ता में तो आती है लेकिन जिस राज्य में एनएच की सड़कें इस स्तिथि में है उसे देखकर लगता है राज्य सरकार व केंद्र सरकार झारखंड को लेकर काफी गंभीर नहीं है. करोड़ो अरबो की सड़कों को बनाने का दावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करते है. लेकिन शायद उन्हें उन पुरानी सड़को की याद भी नहीं आती है जिसपर वर्तमान में लोग चलने को मजबूर है जो कभी भी किसी की मौत का कारण बन सकती है.

रिपोर्ट: सुशील कुमार 

Tags:GumlaNational HighwayGUMLANEWSGUMLALATESTNEWSBIHARNEWSBIHARUPDATEBIHARLATESTNEWSTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.