✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गुमलावासियों को मिला नए साल का बड़ा तोहफा, बायोडायवर्सिटी पार्क का हुआ उद्घाटन 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 12:46:11 PM

गुमला(GUMLA):नए साल के आगमन में महज कुछ ही दिन बच गए है.ऐसे में गुमला के लोगों को नए साल के साथ ही साथ क्रिसमस का एक बड़ा तोहफा जिले के वन विभाग की ओर से दी गई है. गुमला जिला मुख्यालय के बाईपास सड़क के किनारे बने बायोडायवर्सिटी पार्क को आम लोगों को समर्पित कर दिया गया जिसको लेकर लोगों में काफी खुशी का माहौल देखने को मिल रहा था. स्पार्क का निर्माण वन विभाग के माध्यम से कराया गया है और इसका जो नामांकरण किया गया है वह झारखंड के वीर शहीद सपूत बीर सपूत तेलंगा खड़िया के नाम से किया गया है जो लोगों के आस्था और सम्मान का केंद्र के रूप में भी देखा जा सकता है.

30 एकड़ एरिया में फैला है बायोडायवर्सिटी पार्क

गुमला जिला झारखंड का एक ऐसा जिला है जहां पर आज भी आम लोगों के मनोरंजन को लेकर कुछ खास व्यवस्था देखने को नहीं मिलती है यही कारण है कि किसी भी पर त्यौहार के दौरान और नए साल के दौरान लोग दूसरे जिलों में जाकर अपनी खुशियां मनाने को मजबूर हो जाते है लेकिन इस बार लोगों की समस्या का वन विभाग के माध्यम से समाधान कर दिया गया है.गुमला जिला मुख्यालय से सटे बाईपास सड़क के किनारे 30 एकड़ एरिया में फैले बायोडायवर्सिटी पार्क को आज लोगों के लिए समर्पित कर दिया गया इसका निर्माण वन विभाग के माध्यम से विशेष रूप से करवाया गया है. जहां पर आम लोगों के साथ ही साथ बच्चों के लिए बड़ों के लिए और बूढ़े बुजुर्गों के लिए पूरी तरह से मनोरंजन का साधन उपलब्ध कराया गया है.इस पर का परिसर इतना बड़ा है कि आसानी से आप अपना दिन भर काफी खुशियों के माहौल में बिता सकते है. इस पर का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में गुमला के विधायक भूषण तिर्की के साथ ही जिले के एसपी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे इस पार्क के बारे में जानकारी देते हुए डीएफओ अहमद बिलाल अनवर ने बताया कि यह पार्क न केवल लोगों के मनोरंजन का साधन होगा बल्कि आम लोगों को वनों से जोड़ने का एक माध्यम भी बन सकता है.

पार्क के निर्माण को गुमला के लिए एक बहुत बड़ा सौगात

वही विधायक ने भी इस पार्क के निर्माण को गुमला के लिए एक बहुत बड़ा सौगात बताया है उन्होंने बताया कि लोगों के जीवन में मनोरंजन के साथ ही साथ हेल्थ काफी महत्वपूर्ण रखता है ऐसे में यहां पर लोग आकर अपने जीवन को खुशहाल बनाने के साथ-साथ ही हेल्दी भी रह सकते है.वही इस कार्यक्रम के उद्घाटन में पहुंचे जिला के एसपी हरीश बिन जमा ने बताया कि निश्चित रूप से यह पार्क यहां के लोगों के लिए एक बहुत बड़ा सौगात है जहां पर लोग आकर अपनी मानसिक तनाव को काम करेंगे और यहां की खूबसूरत वादियों के बीच में रहकर प्रकृति से जुड़ने का जो सुखद आनंद होता है वह पा सकते है.वही जिला के उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो ने बताया कि यह पार्क आम लोगों के लिए आज से खोले जाने का मतलब है कि अब लोग आसानी से यहां पर आकर अपने पूरे परिवार के साथ मौज मस्ती कर सकते हैं पार्क में पूरी तरह व्यवस्था दिए जाने से लोगों को पार के अंदर आने के बाद बाहर जाने का मन नहीं करेगा और यहां तमाम वह सुविधा उपलब्ध है जो उनके जीवन को खुशहाल बनाने के लिए आज चाहिए.

लोगों वन विभाग को धन्यवाद दिया

वहीं उद्घाटन के अवसर पर हजारों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे जिन्होंने इस पर की खूबसूरती को लेकर अपनी ओर से वन विभाग को धन्यवाद दिया है उनकी माने तो यह गुमला के लिए बहुत बड़ा सौगात है क्योंकि इसकी जरूरत लंबे समय से गुमला के लोगों द्वारा महसूस की जा रही थी पार्क में पहली बार पहुंचे स्थानीय युवक्तियों की माने तो यह पर उनके लिए यह बताने को पर्याप्त होगा कि उनके जिले में भी कुछ ऐसा है क्योंकि अन्य जिलों में जाने पर उन्हें इस तरह का पार्क और अन्य चीज को देखने का मिलता है लेकिन गुमला में इसका ना होना उन्हें हमेशा खालीपन जैसा महसूस करवाता था लेकिन इस तरह की व्यवस्था किए जाने के बाद उनके लिए एक मनोरंजन का साधन तो मिला ही मिला साथ ही साथ उनके जो फैमिली के लोग बाहर से आएंगे उन्हें भी लाकर वह यहां पर मौज मस्ती करवा सकते हैं 30 एकड़ परिसर में फैला या पार्क अपने आप में कई मामलों में आकर्षण है यहां पर बच्चों के लिए खेलने के लिए तमाम व सुविधाएं मौजूद है साथ ही साथ छोटे-मोटे कार्यक्रम करने के लिए मिनी स्टेज भी मौजूद कराया गया है जहां पर बच्चों को लाकर कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन कराया जा सकता है वहीं पर विभाग के माध्यम से यहां पर कई तरह के आकर्षक पौधों को लगाकर लोगों की जानकारी को मजबूत करने की कोशिश की गई.

रिपोर्ट-सुशील कुमार

Tags:biodiversity park gumlabiodiversity park tarri gumlabiodiversity parkpark biodiversitybest biodiversity parkbiodiversity park ranchibiodiversity park hazaribaghgumla city parkbirsa park gumlabirsamunda park gumlagumla parkgumla park gumlabirsa munda agro park gumlamujeeb park gumlagumla new parkbypass road new park gumlagumla ka new parkgumla park videonew park in gumlamujeeb gumla parkbest park in gumlajao aushadhid park gumlabiodiversitytelenga khariya new park gumla

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.