☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गुमला: भगवान जगन्नाथ की पूजा को लेकर भक्त उत्साहित, लोगों की उमड़ी भीड़  

गुमला: भगवान जगन्नाथ की पूजा को लेकर भक्त उत्साहित, लोगों की उमड़ी भीड़  

गुमला(GUMLA): भगवान जगन्नाथ का रथयात्रा आज पूरे देश में धूम-धाम से निकाली जा रही है. झारखंड के गुमला जिले में भी भगवान जगन्नाथ की पूजा को लेकर काफी उत्साह का माहौल दिख रहा है. सुबह से ही मन्दिर के बाहर भक्तों की काफी भीड़ जमी हुई है. हर कोई भगवान का दर्शन कर उनकी पूजा करने को लेकर उत्साहित है. इस दौरान लोगो को पूजा करने में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो, इसे लेकर मन्दिर परिसर में विशेष व्यवस्था की गई है.

ये भी पढ़ें:

दो हजार किलोमीटर पैदल चलकर एक-दूसरे से मिलने आए जब प्रेमी और प्रेमिका- जानिये फिर क्या हुआ

कोरोना के कारण दो वर्ष के बाद हो रहा मेले का आयोजन

ऐसे तो जिले में कई स्थानों पर भगवान जगन्नाथ की पूजा होती है, लेकिन नागफेनी स्थित भगवान जगन्नाथ स्वामी और करौंदी स्तिथ भगवान जगन्नाथ स्वामी के मंदिर में लोगो की काफी भीड़ उमड़ती है. यहां काफी दूर-दूर से लोग आकर भगवान की पूजा करते हैं. लोगो ने कहा कि दो साल के कोरोना काल मे सही रूप से भगवान का दर्शन भक्त नही कर पाए थे. मगर, ईश्वर की कृपा से इस बार उन्हें दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. मन्दिर के पुरोहित ने भी कहा कि दो साल तक कोरोना के कारण ईश्वर और भक्त में दूरी बन गयी थी. इसे लेकर उन लोगो मे भी निराश का माहौल था. लेकिन, इस बार जो आयोजन हो रहा है. उसे लेकर वे लोग काफी खुश है और भगवान जगन्नाथ से पूरे समाज को सुरक्षित और खुशहाल रखने की कामना करते हैं.  

रिपोर्ट: सुशील कुमार सिन्हा, गुमला  

Published at:01 Jul 2022 01:28 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.