✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गुमला:गांव के कुएं से बरामद हुआ नाबालिग प्रेमी जोड़े का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पढ़ें हत्या की वजह

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:44:14 AM

गुमला(GUMLA):गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र के डुको पीपर टोली में दो नाबालिक प्रेमी जोड़ी का शव गांव के ही कुएं से बरामद हुआ है. ये दोनों शव गांव के ही 16 वर्षीय प्रेमी मुकेश गोप और प्रेमिका प्रतिमा कुमारी का है. मृतक मुकेश के पिता बालमोहन गोपन ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उसका दो मकान है, एक मकान में माता-पिता रहते है. रात में सोने के लिए सभी भाई दूसरे मकान में जाते है. शुक्रवार की रात भी सभी भाइयों ने खाना खाया और सोने के लिए दूसरे मकान में चले गए,लेकिन मुकेश नहीं पहुंचा. जिसके बाद देर रात तक काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला.

कुएं से शव बरामद होते ही गांव में मची सनसनी

 वहीं प्रतिमा के पिता रंथू उरांव ने बताया कि उसकी बेटी लगभग रात के 8 बजे घर से निकली थी,लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटी. जिसके बाद घरवालों ने काफी खोजा, और प्रतिमा के मोबाइल पर फोन लगाया, लेकिन प्रतिमा ने फोन रिसीव नहीं किया. शनिवार की सुबह प्रतिमा के घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित कुएं में जब एक किसान सिंचाई करने के लिए गया तो कुएं में तैरता हुआ शव देखा है, इसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

वहीं घटना की सूचना के बाद शव को कुएं से बाहर निकालने पर पता चला कि ये शव मुकेश और प्रतिमा का ही है. इसकी सूचना घाघरा थाना पुलिस को दी गई, वहीं इसकी जानकारी मिलते ही घाघरा थाना के एएसआई रामनाथ टुडू घटनास्थल पर पहुंचे और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

दोनों में पिछले तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था

वहीं मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि दोनों में पिछले तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था.वर्तमान में युवती दो माह की गर्भवती भी थी. इसके बाद से उन लोगों का शव कुएं से बरामद किया गया है.शव को देखने से हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है, क्योंकि ग्रामीणों ने बताया कि दोनों तैरने के लिए जानते थे और दोनों का हाथ और पैर खुला था ऐसे में दोनों का कुएं से शव बरामद होना सबको संशय में डाल रहा है. इन सभी बातों को गहराई से देखने के बाद हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है.

पुलिस ने मामले में दी ये जानकारी

वहीं इस संबंध में थानेदार अमित कुमार चौधरी ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुआं में युवक युवती का शव मिला है. जिसके बाद घटनास्थल पर जाकर शव को बरामद कर लिया गया है, पूछताछ में पता चला है कि दोनों बाहर काम करने के लिए गए थे और लंबे समय से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था. अभी तक के जांच में यह प्रतीत हो रहा है कि दोनों ने आत्महत्या की है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

रिपोर्ट-सुशील कुमार

Tags:GumlaDead body of minor lover couplebody of minor lover couple recoveredfamily members expressed fear of murdermurdermurder in gumlamurder in jharkhandcrimecrime in gumlacrime in jharkhandgumla newsgumla news todayjharkhandjharkhand newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.