✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गुमला: इंटर में टॉप 10 छात्रों को डीसी ने किया सम्मानित, कहा- जीवन में सफल होने के लिए चरित्र निर्माण जरूरी

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:06:08 AM

गुमला(GUMLA): झारखंड विद्या परिषद रांची ने वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा (कला, विज्ञान, वाणिज्य,) 2022 का आयोजन किया. इस आयोजन में जिलास्तर पर अव्वल हुए टॉप 10 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. आपको बता दें कि कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा विभाग द्वारा गुमला नया समाहरणालय स्थित सभागार में किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त गुमला सुशांत गौरव थे. उन्होंने सभी विद्यार्थियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया.

जीवन में सफल होने के लिए चरित्र निर्माण जरूरी

उपायुक्त ने छात्रों के मेहनत और लगन की सराहना करते हुए आगे भी ऐसी प्रतिभा को प्रदर्शित कर क्षेत्र और राज्य का मान बढ़ाने की शुभकामनाएं दी. उपायुक्त ने कहा कि आज यहां उपस्थित सभी बच्चों के लिए खुशी का दिन है. यहां सम्मानित हुए सभी विद्यार्थी स्कूल के परीक्षा के साथ-साथ जीवन के परीक्षा में भी सफल हो, इसके लिए अच्छे चरित्र निर्माण करें. समाज के दायित्व को समझे और अपने पैरों पर खड़े होने के लिए सही निर्णय लेकर उचित कदम उठाएं. अपनी रूचि को समझें और उस दिशा में आगे बढ़ें.

ये भी देखें- पीएम मोदी ने बाबा बैद्यनाथ के चरणों में समर्पित की 16 हजार करोड़ की योजनाएं , बोलें - शॉर्टकट की राजनीति से रहें दूर, शॉर्ट सर्किट का रहेगा खतरा

उपायुक्त ने कहा कि बहुत तकलीफ होती है यह देखकर कि बहुत से विद्यार्थी विद्यालयों में टॉपर होने के बावजूद भी कुछ सालों बाद सरकार की योजनाओं पर निर्भर होकर अपनी जीविकार्जन करते हैं. सभी बच्चें अपनी क्षमताओं को सही तरीके से उपयोग करें ताकि जीवन में कभी लाभुक बनने की आवश्यकता न पड़े बल्कि खुद कामयाब होकर दूसरों की सहायता करने योग्य बनें. अपने माता-पिता पर निर्भर न रहें, स्वयं की अंतरआत्मा की बात सुनें और अपने विवेक से आगे के जीवन को बेहतरीन बनाएं.

रिपोर्ट: सुशील कुमार सिंह, गुमला

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.