✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गुमला: भारी बारिश के बीच रौतिया समाज ने निकाली विशाल पदयात्रा, एसटी में शामिल करने की मांग

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 6:43:07 PM

Gumla:- गुमला में रौतिया समाज ने एसटी में शामिल कराने की मांग को लेकर पदयात्रा निकाली. लोगों ने भरी बारिश में 21 किलोमीटर का सफर तय किया और जिला मुख्यालय पहुंचकर अपनी मांग रखी. बख्तर सिंह मंडल सिंह सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर सरकार से मांग की गई. मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई.

भारी बारिश में दिखा जोश

राज्य में आगामी विधान सभा चुनाव 2024 में होने का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है. कई समाज की ओर से लगातार आंदोलन की जा रही है. इसी कड़ी में गुमला में अखिल भारतीय रौतिया समाज की ओर से एसटी में शामिल करने को लेकर जोरदार आंदोलन किया गया.रायडीह के बासुदेव कोना गांव से 21 किमी की दूरी पैदल तय कर बारिश के बीच हजारों की संख्या में महिला- पुरुष गुमला पहुंचे. रौतिया समाज के जिलाध्यक्ष जलेश्वर सिंह ने कहा कि लम्बे समय से उन्हें केंद्र व राज्य सरकार की और से ठगने का काम किया जा रहा है. लेकिन, इस बार आर-पार की लड़ाई की जाएगी. वही, प्रदेश अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने कहा कि रौतिया समाज को केवल राजनीतिक दल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर रही है. लेकिन इस बार वे नहीं मानने वाले है. उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नही हुई तो राजनीतिक दलों को रौतिया गांव में प्रवेश भी नहीं करने दिया जायेगा.

हर हाल में लेंगे अधिकार

रौतिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालदेव सिंह ने कहा कि उनका समाज काफी वर्षों पहले एसटी में शामिल था. लेकिन एक साजिश के तहत उनका यह अधिकार छीन लिया गया. लेकिन, अब वे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेंगे. और अपना हक औऱ अधिकार लेकर रहेंगे.रौतिया समाज की एसटी में शामिल करने की मांग काफी पुरानी है. इसके लिए लगातार आंदोलन करते रहें हैं. अब देखना है कि इस आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन का सरकार पर कितना प्रभाव होता है.

Tags:Rautiya communityGumla Rautiya communityRoutiya inclusion in STroutiya community demandgumla routiya community news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.