✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गुमला: डिलीवरी के बाद महिला की मौत, परिजन और ग्रामीणों ने किया हंगामा, अस्पताल पर लगाया ये आरोप

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 5:17:53 PM

गुमलाGUMLA): गुमला के जिले के सिसई स्थित रेफरल अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत हो गई. इसके बाद अस्पताल के बाहर  मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा किया.और गुमला रांची पथ को जाम कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार सिसई बस्ती निवासी समीना परवीन की बीते रात चौथे बच्चे की डिलीवरी हुई थी. डिलीवरी नॉर्मल हुई थी, लेकिन पीपीएफ नाम के एक बीमारी की वजह से लगातार खून बह रहा था. इसके बाद रेफरल अस्पताल सिसई के चिकित्सा कर्मियों ने मिलकर ब्लीडिंग रोकने का काफी प्रयास किया. लेकिन स्थिति नॉर्मल नहीं होने पर उसे रेफर कर दिया गया.इसके बाद ममता वाहन की मदद से महिला को सदर अस्पताल गुमला भेजा गया.जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.इसपर महिला के परिजनो ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया.

ग्रामीणों ने अस्पताल लगाया आरोप 

ग्रामीणों का आरोप था कि ऑक्सीजन नहीं दिए जाने की वजह से महिला की मौत हुई. जिसके बाद परिजनों के साथ सैकड़ो की संख्या में गुस्साए ग्रामीणों की भीड़ ने सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया.सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारे लग गई.इसी बहाने कुछ असामाजिक तत्वों ने अस्पताल में तोड़फोड़ भी की और कई सामान भी बर्बाद किए थे.

प्रशासनिक पहल के बाद हटाया गया जाम

मौके पर स्थिति संभालने के लिए बसीया इंस्पेक्टर एसएन मंडल, प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार यादव, अंचलाधिकारी सिसई, थाना प्रभारी सिसई आदित्य कुमार चौधरी,अस्पताल की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ललिता मिंज पहुंची और भीड़ को समझा बुझाकर शांत किया गया.इसके बाद ग्रामीणों का मांग पत्र लेकर जाम को हटाया गया. हालांकि पूरे मामले को लेकर सिसई रेफरल अस्पताल के चिकित्सक और कर्मचारियों ने बताया कि उनकी ओर से महिला को बचाने की पूरी कोशिश की गई,उन्होंने पूरी क्षमता के साथ महिला का इलाज किया था.

हंगामा होने से पूरा माहौल तनाव पूर्ण हो गया

पूरे मामले के सामने आने के बाद अस्पताल से लेकर सड़क तक हंगामा होने से पूरा माहौल तनाव पूर्ण हो गया था, लेकिन प्रशासनिक पहल के बाद फिलहाल मामला को शांत कर दिया गया है.वही नवजात बच्चे को बेहतर देखभाल के लिए सदर अस्पताल में भेजकर व्यावस्था की गई है वही अस्पताल प्रबंधन पूरे मामले की जांच करने की बात कह रहा है.

रिपोर्ट-सुशील कुमार

Tags:Gumla: After the death of a woman after deliveryfamily members and villagers created ruckusthis allegation was made on the hospitalGumlacreated ruckus

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.