✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अमरनाथ हादसा: रांची से गए तीर्थ यात्री लौटे, कहा- शिव कृपा से बची जान

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:21:26 AM

रांची (RANCHI): अमरनाथ में प्राकृतिक आपदा आना कोई नई बात नहीं है. लेकिन भोलेनाथ पर विश्वास और भक्तों की आस्था लोगों को उनके पास खिंच ले जाती है. हर साल भारी संख्या में तीर्थ यात्री बाबा के दर्शन के लिए अमरनाथ पहुंचते हैं. इस बार भी सावन पहुंचे. लेकिन उन्हें बाबा के रौद्र रूप का सामने करना पड़ा. यहां अचानक बादल फटा और कुछ ही समय में सब तहस-नहस हो गया. कई यात्रियों की जान चली गई, तो कई लोग मौत के मुंह से निकल कर अपने घर पहुंचे. अमरनाथ की यात्रा कर लगभग एक दर्जन यात्री शुक्रवार को सकुशल रांची पहुंचे. रांची रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने ढोल-नगाड़ों के साथ इनका स्वागत किया.

नेता ने लिया यात्रियों का आशीर्वाद

मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने यात्रियों की सकुशल वापसी होने पर उनका स्वागत किया. यात्रियों को माला पहनाया और पैर धोने के साथ ही उनका छूकर आशीर्वाद लिया. कहा कि अमरनाथ यात्री साक्षात भगवान बर्फानी के दूत बनकर वापस लौटे हैं, इनके आशीर्वाद से जीवन में खुशहाली और संपन्नता आएगी.

भोलेनाथ के रौद्र रूप का दर्शन

रांची लौटे अमरनाथ तीर्थ यात्री नवीन सिंह ने कहा कि बाबा भोलेनाथ के रौद्र रूप के बारे में केवल सुना था, लेकिन अमरनाथ यात्रा के दौरान उनके रौद्र रूप का दर्शन भी हुआ. लेकिन बाबा की करुणा ही थी कि नजदीक से मृत्यु को साक्षात पाकर भी वह वापस लौट आए हैं. वहीं, तीर्थ यात्री एडवर्ड सोरेन ने बताया कि हादसे के दौरान उनका पैर दलदल में फंस गया था, लेकिन भोलेनाथ की कृपा से वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बचा लिया. इधर, अमरनाथ से रांची लौटे तीर्थ यात्री विनोद कुमार सिन्हा ने कहा की राजधानी पहुंचने पर राजधानी वासियों ने उनका भव्य स्वागत किया, इसे देखकर वह भावविभोर हो गए.

अमरनाथ से वापस लौटने वाले तीर्थ यात्री

अमरनाथ  से सकुशल वापस लौटने वाले यात्रियो में डोरंडा निवासी विजय कुमार, नवीन सिंह,  विनोद कुमार सिन्हा, किशोर गंज निवासी नवीन सिंह, चुटिया के सत्येंद्र रजक, बबलू मोहंती, पवन सिंह, सेल सिटी के मिथिलेश कुमार मेराज सिंह, चिंटू कुमार, एडवर्ड सोरेन, पवन सिंह शामिल है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.