✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लालच बुरी बला है भाई ! छात्र के खाते से हुआ 50 करोड़ का लेनदेन, इनकम टैक्स की नोटिस से उड़ गए होश

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:24:28 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):-छत्तीसगढ़ के विलासपुर में छात्र से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जो बिल्कुल अचरज भरा है. ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग से मुनाफा कमाने का झांसा देकर सटोरियों ने दो छात्रों से बैंक में खाता खुलवाया. साल भर के भीतर उस खाते से 50 करोड़ रुपये का लेनदेन हो गया. इसके लेनदेन पर छात्रों का इनकम टैक्स का नोटिस आया, तो उनकी पैरों तले जमीन खिसक गई. भागे-भागे छात्रों ने तुरंत इसकी रिपोर्ट तारबाहर थाने में दर्ज करा दी है. पुलिस अब सट्टेबाजों और ICIC बैंक के एक कर्मचारी की तलाश में जुट गई है.

बैंक खाता खोलने का दिया झांसा

दरसअल, विद्यानगर के अभय सिंह राठौर बी कॉम के अंतिम वर्ष  का छात्र है. उसका परिचय साल भर पहले सार्थक बैसवाड़े और गौरव चौधरी से हुआ हुई थी. दोनों ने शेयर मार्केट में पैसा लगाकर मुनाफा कमाने के लिए एक बैंक खाता खोलने का झांसा दिया. गौरव के कहने पर अभय सिंह अपने दोस्त क्षितिज भारद्वाज के साथ ICICI बैंक गया. वहां पर उन्होंने बताया कि उनके नाम पर एक कंपनी बनाई गई है. जिसके जरिये ट्रेडिंग करनी है. ICICI के कर्मचारी जय दुबे ने उन दोनों के नाम से फर्जी कंपनी का खाता खोल दिया. इस खाते को गौरव चौधरी ही देखता था . जिसमें जमा होने वाली रकम की अभय को कोई जानकारी नहीं थी.

इनकम टैक्स के नोटिस से उड़े होश

इस लेनदेन से बेखबर दोनों छात्र के होश तब उड़ गये, जब अचानक इनकम टैक्स विभाग का नोटिस आया जिसमें उनके खाते में हुए 50 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन के एवज में टैक्स जमा करने को कहा गया. हड़बड़ाकर अभय ने इस बारे में गौरव से बात की. तब गौरव ने उसे चिंता नहीं करने की बात कही और उसके खाते में 5 लाख रुपये जमा कर दिए. उसने कहा कि यह रकम वह इनकम टैक्स विभाग में जमा कर दे. फर्जीवाड़ा होने की आशंका में अभय ने इसकी शिकायत तारबाहर थाने में कर दी. पुलिस ने मामले में गौरव चौधरी और बैंक कर्मचारी जय दुबे के खिलाफ 420, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है.

रिपोर्ट: शिवपूजन सिंह 

 

 

Tags:income tax notice shockedTransaction of 50 croresGreed is bad brother!

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.