☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू में जल्लाद बना दादा, मासूम पोते की कर दी हत्या! जानिए पूरा मामला

पलामू में जल्लाद बना दादा, मासूम पोते की कर दी हत्या! जानिए पूरा मामला

पलामू(PALAMU): जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊपरी कला गांव के टोला होल्या से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. जहां दादा पर पोता की हत्या कर आहार में शव को फेकने का आरोप लगा है. मृतक 8 वर्षीय शुभम कुमार की माता खुशबू देवी ने बताया कि उनका लड़का गुरुवार की शाम दूध लेने गांव के प्रमोद सिंह के घर गया था. दूध लेकर लौटने के क्रम में आहार के पास बांस के पेड़ के पास बैठे उसके दादा कपिलदेव सिंह ने उसे वहां बैठा कर बात कर रहे थे. जब शाम छह बजे तक शुभम घर नहीं आया तो खोज बीन करने पर देखा की आहार में उसकी साइकल है.

 खुशबू देवी खुद आहार में कूद गई. बाद में अन्य लोगों ने आहार से शुभम के शव को निकाल कर तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हुसैनाबाद थाना प्रभारी संजय कुमार यादव सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंच कर उपस्थित लोगों से जानकारी ली. शुक्रवार की सुबह उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है.

 पुलिस ने गांव में पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया व परिजनों का फर्द बयान दर्ज किया. शुभम की माता खुशबू देवी ने पुलिस को बताया कि उनके ससुर कपीलदेव सिंह तीन दिनों से आहार के पास बैठ रहे थे. उन्होंने बेरहमी से गला दबाकर शुभम की हत्या कर शव को आहार में फेक दिया. हत्या के बाद आरोपी दादा कपीलदेव सिंह फरार है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.इस संबंध में हुसैनाबाद थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि मामले में किसी ने आवेदन नहीं दिया है. पुलिस  संबंधित लोगों का बयान दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.

Published at:20 Sep 2024 01:53 PM (IST)
Tags:pALAMUPalamu newsPalamu UdpatePalamu ka newsJharkhand NewsJharkhand ka updateHussainabad Ka NewsHussainabad UpdateJapla News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.