✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गुरु पूर्णिमा पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, सनातन धर्म से जुड़ी झांकियां भी हुई शामिल 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:36:25 AM

गिरिडीह (GIRIDIH):गुरु पूर्णिमा पर सोमवार को गिरिडीह के धार्मिक स्थलों में कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमे गुरु की उपासना हुई, और उनका आह्वान किया गया. वहीं सबसे भव्य कार्यक्रम गिरिडीह के कबीर ज्ञान मंदिर आश्रम में हुआ. जहां हजारों भक्तों ने ज्ञान मंदिर की साध्वी सद्गुरु मां ज्ञान की उपासना की. सिहोडीह-सिरसिया स्थित कबीर ज्ञान मंदिर में बिहार-बंगाल-छत्तीसगढ़ और झारखंड के कई जिलों के हजारों भक्तों का जुटान हुआ.

गुरु पूर्णिमा पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

पहले पहर में मां ज्ञान की पूजा-अर्चना के बाद दोपहर में तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव की शुरुआत हुई. शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. सनातन धर्म का मर्म, हर वर्ग से अवगत कराने के मकसद से निकले डेढ़ किलोमीटर तक निकाला गया. वहीं लोगों को सनातन धर्म, भगवा ध्वज और ओम से साक्षात्कार कराया गया. कबीर पंत के इस सनातन धर्म पर निकले शोभा यात्रा में 15 हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए. जबकि विहिप और बजरंग दल का भी सहयोग कबीर ज्ञान मंदिर के इस भव्य और ऐतिहासिक शोभा यात्रा को मिला. मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम और सनातन धर्म के जयकारे के साथ निकले शोभा यात्रा में महिलाओं से लेकर पुरुष तक भगवा वस्त्र में दिखे.

शोभा यात्रा में सनातन धर्म पर आधारित झांकियां भी शामिल हुई

हर किसी के हाथ में भगवा ध्वज था. 6 वाहनों में सनातन धर्म पर आधारित झांकियां भी शामिल हुई. वहीं शोभा यात्रा में स्वयं सद्गुरु मां ज्ञान एक वाहन में बैठी हुई थी. इस दौरान मां ज्ञान का शहर के कई स्थानों पर पूजा-अर्चना किया गया. श्रद्धालुओं में उनका आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुकता रही. इधर झांकियो में सनातन धर्म के यर्जुवेद, अर्थवेद, सामवेद और ऋृगवेद की झांकी के साथ सद्गुरु कबीर के उपदेशों से अंकित बोर्ड और कबीर ज्ञान मंदिर का प्रारुप की झांकी को भी शामिल किया गया था. इस दौरान शोभा यात्रा में सूबोध प्रकाश, पूर्व डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, सिद्धांत कंधवे, विवेक गुप्ता और हिंदु संगठन के रवीन्द्र स्वर्णकार, पंकज कंधवे, रविशंकर पांडेय, गुड्डु यादव समेत हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.

रिपोर्ट-दिनेश कुमार

Tags:Grand Shobha Yatra taken out on Guru Purnimatableaux related to Sanatan Dharma also includedJHARKHANDGIRIDIHShobha YatraGuru PurnimatableauxSanatan Dharma

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.