✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में निकली भव्य रथ यात्रा: एक मंच पर दिखे रघुवर दास और सरयू राय, मांगी झारखंड की खुशहाली की दुआ

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:47:41 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR):
आज जमशेदपुर में भी कुल 12 जगहों से महाप्रभु भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली जा रही है. इसी के साथ साकची के उत्कल एसोसिएशन में भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गईं है. इस रथ यात्रा में झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय भी शामिल हुए. दोनों नेता एक साथ भगवान जगन्नाथ के रथ यात्रा में शामिल होकर, कुछ देर के लिए एक साथ खडे हुए भी नजर आए. उसके बाद बारी-बारी से दोनों ने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना की.

वहीं झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भगवान जगन्नाथ को महाप्रभु भी कहा जाता है. उन्होंने आगे कहा कि ओडिसा के साथ-साथ झारखण्ड और अन्य प्रांतो में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पूरे धूमधाम से निकाली जा रही है. उन्होंने कहा कि ओडिसा के साथ-साथ झारखण्ड के सभी भक्तों को रथ यात्रा की बधाई. उन्होंने आगे कहा की भगवान जगन्नाथ से कामना है कि झारखण्ड में सुख शांति और समृद्धि आए. 

वहीं विधायक सरयू राय ने भी कहा कि काफी धूमधाम से रथ यात्रा जमशेदपुर में भी निकाली जा रही है. भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर सभी पूरे श्रद्धा और भक्ति से भगवान  की रथ यात्रा निकालते है. साथ ही उन्होंने भी भगवान जगन्नाथ से सुख शांति और समृद्धि की कामना की है.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा

Tags:jamshedpur rath yatrarath yatrarath yatra 2025raghubar dassaryu rai

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.