✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हथिनी चंपा और रजनी को जंजीर से मुक्त कराने के लिए ग्राम सभा हुई एकजुट, वन विभाग के खिलाफ किया गया जमकर प्रदर्शन  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:52:04 PM

सरायकेला(SARAIKELA): सरायकेला-खरसावां जिले के दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी में हथिनी रजनी और चंपा को जंजीरों से मुक्त कराने के लिए ग्रामीण एकजुट हुए. आज संयुक्त ग्राम सभा के नेतृत्व में शहर बेड़ा मुख्य द्वार से लेकर मां कला कोचा चेक नाका तक पदयात्रा कर वन विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया. इस प्रदर्शन में लोग पारंपरिक हथियार लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. इस विरोध प्रदर्शन में वन विभाग के खिलाफ हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर ग्रामीणों ने जोरदार नारेबाजी भी की.

हथिनियों के इलाज की भी की मांग

वहीं ग्रामीणों ने प्रदर्शन के माध्यम से वन विभाग से हथिनी चंपा और रजनी को जंजीरों से मुक्त करने की मांग की. इसके साथ ही साथ दोनों हथिनियों के लिए भोजन और चिकित्सा की व्यवस्था की भी मांग की गई. ग्रामीणों का कहना था कि हाथियों को जंजीरों से मुक्त कर आजाद रखा जाए. ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि अगर हमारी मांगे वन विभाग ने पूरी नहीं की तो इसके बाद बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:Gram Sabha unitesGram Sabhafree Hathini Champa and Rajnifree Hathiniforest department

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.