☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सफाईकर्मियों को दिया जाएगा जीपीएस बैंड, बनेगी ऑनलाइन हाजिरी 

सफाईकर्मियों को दिया जाएगा जीपीएस बैंड, बनेगी ऑनलाइन हाजिरी 

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) - राजधानी रांची के सफाईकर्मी भी अब टेक्नोलॉजी से लैस होने जा रहे हैं. शहर के सफाई में लगे सभी सफाईकर्मियों की हाजिरी अब ऑनलाइन दर्ज होगी. इसके लिए सरकार उन्हें एक जीपीएस बैंड देंगी. इतना ही नहीं, शहर के कोने कोने से कचरा उठाने वाले सभी छोटी बड़ी गाड़ियों में भी ट्रैकिंग जीपीएस लगा दिया गया है. इससे हर कचरा उठाने वाले वाहन की जीपीएस ट्रैकिंग भी की जा रही है. 

लोकेशन के जरिए होगी ट्रैकिंग

सफाईकर्मियों और कचरा वाहन की जीपीएस ट्रैकिंग के संबंध में उपनगर आयुक्त रजनीश कुमार ने बताया कि उन्हें लोगों से शिकायत मिलती रही है की कचरे की गाड़ी उनके घरों तक नहीं पहुंच रही, और कई बार सफाईकर्मी भी बिना ड्यूटी पर आए अपनी हाजिरी बना लेते थे. इन सभी समस्या को दूर करने और शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने का फैसला लिया गया है. इसे लोगों की शिकायत पर वाहन को लोकेशन के जरिए ट्रेस करने में सुविधा होगी. साथ ही ऑनलाइन ही सफाईकर्मी पर निगरानी रखने में मदद मिलेगी.

Published at:21 Aug 2022 10:04 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.