✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गोविंदपुर-साहिबगंज सड़क होगी फोरलेन, जानिए इससे क्या होगा फ़ायदा 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:21:50 AM

धनबाद(DHANBAD) : गोविंदपुर-साहिबगंज सड़क अब चौड़ी होगी. अभी यह सड़क दो लेन  है, अब फोरलेन की बनेगी. जमीन का अधिग्रहण चौड़ीकरण में बहुत बड़ी बाधा थी, लेकिन अब वह खत्म हो गई है. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इससे संबंधित गजट भी निर्गत कर दिया है. सड़क चौड़ी हो जाने से इसका फायदा रांची-बोकारो से संथाल परगना जाने वाले लोगों को कुछ अधिक होगा. रांची से संथाल परगना जाने के लिए लोग गोविंदपुर-साहिबगंज सड़क को सुगम मानते हैं. अभी भी इसी सड़क का इस्तेमाल अधिक होता है. फिलवक्त यह सड़क टू लेन की है. जमीन अधिग्रहण के बाद इसे फोर लेन का करना है. इस सड़क के चौड़ीकरण के साथ-साथ मजबूतीकरण भी किया जाना है.  

जामताड़ा, दुमका, देवघर, साहिबगंज जाना हो जाएगा आसान 

सड़क के बन जाने से गोविंदपुर के रास्ते जामताड़ा, दुमका, देवघर, साहिबगंज, पाकुड़ जाना और भी आसान हो जाएगा, समय की भी बचत होगी. सड़क चौड़ीकरण के लिए जिले के दो अंचल गोविंदपुर और पूर्वी टुंडी में जमीन का अधिग्रहण किया गया है. इसमें दो अंचलों के 15 मौजा (गांव) की जमीन है. जमीन अधिग्रहण की अधिसूचना जारी होने के 21 दिनों के भीतर जमीन मालिक (रैयतों) जमीन संबंधी किसी तरह का दावा या आपत्ति दाखिल कर सकते हैं. अधिसूचना में बताया गया है कि जिला भू-अर्जन विभाग के कार्यालय में दावा-आपत्ति किया जा सकता है. इसमें दावेदारों को कागजात भी जमा कराना होगा.  जमीन अधिग्रहण के बदले रैयतों को मुआवजा की राशि दी जाएगी. मुआवजे का आकलन जमीन की बाजार की कीमत के आधार पर होगा. जमीन के साथ-साथ मकान, दुकान या कोई अन्य संरचनाओं के बदले भी मुआवजा मिलेगा. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.