✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जांबाज एसपी शहीद रणधीर वर्मा के 34वें शहादत दिवस पर धनबाद आएंगे राज्यपाल,जानिए उनके बारे में 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:34:11 PM

धनबाद(DHANBAD):  झारखंड के राज्यपाल  संतोष गंगवार शहीद रणधीर वर्मा के 34वें शहादत दिवस पर आगामी 3 जनवरी को धनबाद शहर के रणधीर वर्मा चौक आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.  राजभवन ने  महामहिम के कार्यक्रम में आने की पुष्टि की है.  राज्यसभा के सदस्य दीपक प्रकाश इस कार्यक्रम में विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे.  कार्यक्रम की अध्यक्षता धनबाद के सांसद  ढुल्लू महतो करेंगे.  धनबाद के विधायक राज सिन्हा, झरिया की विधायक  श्रीमती रागिनी सिंह और बाघमारा के विधायक शत्रुध्न महतो की  उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत कलाकारों के संगीतमय श्रद्धांजलि से होगी. धनबाद के जांबाज आरक्षी अधीक्षक रणधीर प्रसाद वर्मा धनबाद स्थित बैंक ऑफ इंडिया की हीरापुर शाखा को लूटने पहुंचे खालिस्तानी उग्रवादियों से मुठभेड़ में वीरगति पायी थी.

  परन्तु, दम तोड़ने से पहले तीन में से एक डकैत को मौके पर ही ढेर करके दूसरे को बुरी तरह जख्मी कर दिया था.  जिसकी बाद में मौत हो गई थी.  तीसरा डकैत अपनी पहचान छुपाने के लिए हथियार छोड़कर भाग खड़ा हुआ था, जिसे भीड़ ने पीछा करके पकड़ा और मार-मार कर मौत के घाट उतार दिया था. शहादत दिवस शहीद रणधीर वर्मा की आदमकद प्रतिमा के समक्ष मनाया जाता है.  प्रतिमा का अनावरण सन् 1994 में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था.  इस कार्यक्रम में अनेक केंद्रीय मंत्रियों से लेकर राज्य के मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, रघुवर दास आदि शिरकत कर चुके है.  पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल विष्णुकांत शास्त्री भी बतौर मुख्य अतिथि श्रद्धांजलि सभा में भाग ले चुके है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadRandhir VermaRajyapaalTinJanuary

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.