✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

PM के कार्यक्रम में शामिल होने राज्यपाल रमेश बैस देवघर रवाना, पेटरवार में हुआ भव्य स्वागत

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:06:47 AM

रांची(RANCHI): राज्यपाल रमेश बैस पीएम नरेद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सोमवार को ही देवघर के लिए रवाना हो गए. राज्यपाल सड़क मार्ग से ही रांची से देवघर जाएंगे. देवघर के लिए निकलने से पहले राज्यपाल की रांची के नए डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने शिष्टाचार भेंट की.

राज्यपाल रमेश बैस देवघर जाने के क्रम में कुछ समय के लिए पेटरवार स्थित फारेस्ट गेस्ट हाउस में रूके. जहां उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक चंदन झा, उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री समेत अन्य वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इससे पूर्व उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक चंदन झा और  उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री ने बुके देकर उनका स्वागत किया.

इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल रमेश बैस ने फारेस्ट गेस्ट हाउस परिसर में जेएसएलपीएस दीदीओं द्वारा संचालित पलाश मार्ट का उद्घाटन किया. उन्होंने इसके संचालन की जानकारी जेएसएलपीएस की डीपीएम अनीता केरकेट्टा से ली. आपको बता दें कि महामहिम राज्यपाल रमेश बैस अपने देवघर यात्रा के दौरान यहां कुछ समय के लिए रूके थे. इस मौके पर जिला व अनुमंडल स्तर के कई प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे.

रिपोर्ट: विशाल कुमार, रांची

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.