✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

वूमेंस यूनिवर्सिटी के प्रथम दीक्षांत समारोह में राजयपाल हुए शामिल, 28 छात्राओं को स्वर्ण पदक देकर किया सम्मानित 

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:18:44 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित महिला विश्वविद्यालय का आज प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजन किया गया. इस दीक्षांत समारोह में झारखंड राज्य के महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति सी.पी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए.  इस अवसर पर राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया, साथ ही वंहा वृक्षारोपण भी किया. इस मौके पर राज्यपाल ने कुल 28 छात्राओं को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया. वहीं कुल 1014 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई.

महिलाओं की भूमिका देश और समाज के लिए महत्वपूर्ण  : सी.पी राधाकृष्णन 

इस अवसर पर राज्यपाल सी.पी राधाकृष्णन ने कहा कि महिलाओं की भूमिका देश और समाज के लिए महत्वपूर्ण है.  मुझे बेहद खुशी है कि आज की महिलाएं काफी अच्छा कर रही है. विभिन्न क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है. हमारे प्रधानमंत्री ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काफी कुछ किया है. जिसका परिणाम अब हमें देखने को मिल रहा है. 

वहीं महिला विश्वविद्यालय की प्रथम संस्थापक कुलपति डॉक्टर एंजिला गुप्ता ने कहा कि यह  2021- 23 का प्रथम दीक्षांत समारोह है और हमें बेहद खुशी है कि यह कार्यक्रम हमने बड़े अच्छे ढंग से आयोजित किया है. हमने राज्यपाल महोदय से आग्रह किया है की कुछ बिल्डिंग का काम अधूरा है, उसे जल्द पूरा करें और छात्राओं के लिए और भी कई सुविधाएं हैं, उन पर भी ध्यान देकर उसे भी पूरा करें.

रिपोर्ट. रंजीत ओझा 

Tags:jharkhand newsjharkhand news todayjharkhand breaking newstoday jharkhand newsjharkhand today newsjharkhand latest newsnews jharkhandhindi newsjharkhandranchi newsnewsGovernor participated in the first convocation of Women's Universityhonored 28 girl students with gold medals.

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.