✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

"मंईयां" को सरकार का होली गिफ्ट: जमकर मनाइये होली, सरकार ने दो महीने की भेज दी है राशि

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 2, 2026, 10:29:40 PM

धनबाद(DHANBAD): राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत होली में धनबाद जिले की कुल 3,51,661 बहनों को जनवरी व फरवरी 2026 की सम्मान राशि का सीधे उनके बैंक खातों में आधार-बेस्ड भुगतान कर दिया गया है. इस संबंध में उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि इसमें कुल एक अरब 75 करोड़ 83 लाख 5000 रूपये की राशि अंतरण की गई है.  साथ ही योजना अंतर्गत जिला के लाभुकों को दिसंबर महीने में सम्मान राशि का भी भुगतान किया गया है.  

उन्होंने बताया कि यह योजना राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी और सम्मानित जीवन देने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत लाभुक महिलाओं को हर माह 2500 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाती है. 

प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र के लाभुकों की संख्या निम्न है

1. प्रखण्ड कार्यालय, बाघमारा - 45401
2. अंचल कार्यालय, बाघमारा - 7455
3. प्रखण्ड कार्यालय, बलियापुर - 21643
4. अंचल कार्यालय, बलियापुर - 1151
5. प्रखण्ड कार्यालय, धनबाद - 7054

6. अंचल कार्यालय, धनबाद - 34688
7. प्रखण्ड कार्यालय, एग्यारकुण्ड - 16869
8. अंचल कार्यालय, एग्यारकुण्ड - 5253
9. प्रखण्ड कार्यालय, गोविन्दपुर - 50732
10. अंचल कार्यालय, गोविन्दपुर - 866
11. अंचल कार्यालय, झरिया - 44955

12. प्रखण्ड कार्यालय, कलियासोल - 20087
13. प्रखण्ड कार्यालय, निरसा - 24129
14. प्रखण्ड कार्यालय, पूर्वी टुण्डी - 9844
15. अंचल कार्यालय, पुटकी - 17935
16. प्रखण्ड कार्यालय, तोपचाँची - 26916
17. प्रखण्ड कार्यालय, टुण्डी - 16683

कुल लाभुकों की संख्या 3,51,661,कुल राशि 1,75,83,05,000.00,
उपायुक्त ने कहा कि जिन लाभुकों का आवेदन स्वीकृत हो चुका है ,लेकिन उनके बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं, वैसे लाभुकों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है.  उन्होंने सभी लंबित लाभुकों से शीघ्र आधार सीडिंग कराने की अपील की है ताकि उन्हें यथाशीघ्र योजना का लाभ मिल सके. वर्तमान  में जिला स्तर पर लाभुकों का भौतिक सत्यापन कार्य भी तीव्र गति से जारी है.  सत्यापन उपरांत योग्य पाए गए लाभुकों को भी योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।  जिन लाभुकों का भौतिक सत्यापन अब तक नहीं हो पाया है, वे आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर सत्यापन प्रपत्र प्राप्त करें और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराने के बाद उन्हें योजना का लाभ मिल पायेगा।

Tags:DhanbadJharkhandSarkarMaiya YojnaBhugtaan

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.