✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोल इंडिया की 3% शेयर बेच 4200 करोड़  रुपए जुगाड़ेगी सरकार ,जानिए कबतक होगी बिक्री 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:02:13 AM

धनबाद(DHANBAD): सरकार कोल इंडिया की 3% शेयर बेचकर 4200 करोड़  रुपए का जुगाड़ करेगी.  इसके लिए गुरुवार से शेयर की बिक्री शुरू हुई है, जो आज शुक्रवार तक चलेगी.  कोल इंडिया मुनाफा कमा रही है ,लेकिन इसका विनिवेश लगातार बढ़  रहा है.  पहले 34% विनिवेश था, अब 37% हो जाएगा. क्योंकि केंद्र सरकार कोल इंडिया का 3% शेयर बेच रही है. शेयर बेचने का शुक्रवार को अंतिम दिन है. मजदूर संगठन के लोग इसका विरोध कर रहे है. कह रहे  हैं कि मुनाफा के बावजूद कंपनी का विनिवेश बढ़ना  समझ से परे है. कोयला सचिव को पत्र लिखकर शेयर बेचने की प्रक्रिया को रोकने की मांग की गई है. कहा गया है कि कोल इंडिया पब्लिक सेक्टर की एक ऐसी कंपनी है, जो राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. कोयला उत्पादन, डिस्पैच  में लगातार बेहतर कर  रही है कंपनी. सरकार को कोल्  इंडिया से लाभांश मिल रहा है. 

मजदूर संगठनों ने शुरू किया विरोध 
 
मजदूर संगठनों का कहना है कि विनिवेश की कोशिश से कोल इंडिया के उत्थान पर असर पड़ेगा और औद्योगिक संबंध भी प्रभावित हो सकता है. इधर, सूत्रों के अनुसार शेयर बिक्री की घोषणा से कोल इंडिया के शेयर में करीब 5 फ़ीसदी की गिरावट गुरुवार को दर्ज की गई. हालांकि कंपनी के जानकारों का दावा है कि शेयर में गिरावट के बावजूद गुरुवार को सरकार की पेशकश को संस्थागत निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली. कोल इंडिया के सूत्रों के अनुसार 4 घंटे से भी कम समय में पूरी तरह  शेयर सब्सक्राइब हो गए थे. गुरुवार दोपहर बाद तक सरकार को संस्थागत निवेशकों के लिए 8 करोड़ 31 लाख 96 हज़ार  83 1 के मुकाबले 8 करोड़ 56 हज़ार 454 शेयरों  के लिए बोलियां प्राप्त हो चुकी थी. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Tags:dhanbadcoalindiashareamountobjection

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.