✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

JAS के अफसरों के खिलाफ सरकार ने की कार्रवाई, जानिए कौन-कौन से अधिकारी हैं शामिल

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:00:48 AM

रांची(RANCHI) - झारखंड सरकार ने कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है वहीं एक अधिकारी को उनके ऊपर लगे आरोप से मुक्त कर दिया है. कार्मिक विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विभागीय प्रस्ताव पर स्वीकृति दे दी है.

झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राजीव कुमार मिश्रा के खिलाफ दंड का प्रावधान किया गया है. लिट़्टीपाड़ा और पाकुड़ के तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार मिश्रा के विरुद्ध संचयात्मक प्रभाव से तीन वेतन वृद्धि पर रोक का दंड लगाया गया है.

राज्य प्रशासनिक सेवा के एक अन्य अधिकारी तत्कालीन महुआटांड़ लातेहार के प्रखंड विकास पदाधिकारी हीरक मन्ना करकेट्टा के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया गया है. उनके खिलाफ वित्तीय अनियमितता का आरोप है. सिमडेगा के कुरडेग के तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार पर भी दंड आरोपित किया गया है झारखंड सरकारी सेवक नियमावली के अंतर्गत संचयात्मक प्रभाव से दो वेतन वृद्धि का दंड लगाया गया है.वहीं झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मांडू, रामगढ़ के पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी जय कुमार राम को आरोप मुक्त कर दिया गया है.

Tags:JharkhandRanchiGovernment took action against JAS officers

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.