✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

“मेगा कोचिंग टर्मिनल योजना” में सरकार शामिल करे धनबाद को,सांसद ढुल्लू महतो ने की डिमांड

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 25, 2026, 6:45:00 PM

धनबाद(DHANBAD):धनबाद के सांसद ढुल्लू  महतो ने लोकसभा में “मेगा कोचिंग टर्मिनल योजना” के अंतर्गत धनबाद रेलवे स्टेशन को शामिल करने को लेकर महत्वपूर्ण एवं जनहित से जुड़ा प्रश्न उठाया।  सांसद की इस पहल ने न केवल धनबाद की आवश्यकताओं को उजागर किया, बल्कि क्षेत्र के लाखों यात्रियों की सुविधा और भविष्य की जरूरतों को भी केंद्र में लाने का कार्य किया है. संसद में प्रस्तुत जवाब के अनुसार, धनबाद जंक्शन प्रतिदिन लगभग 53,000 यात्रियों की आवाजाही संभालता है तथा यहाँ 146 ट्रेनों का संचालन होता है, जो इसे देश के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों में शामिल करता है.  यह आंकड़े स्वयं इस बात का प्रमाण हैं कि धनबाद को उच्च स्तरीय रेलवे सुविधाओं की तत्काल आवश्यकता है. 

रेल मंत्रालय ने यह भी बताया कि वर्तमान में धनबाद स्टेशन पर 15 लाइनें और 8 प्लेटफॉर्म उपलब्ध हैं.  यात्रियों की सुविधा के लिए प्रतीक्षालय, फुट ओवर ब्रिज, लिफ्ट एवं पेयजल जैसी व्यवस्थाएं मौजूद हैं.  प्लेटफॉर्म संख्या 8 के विस्तार एवं फुट ओवर ब्रिज के विस्तार का कार्य प्रगति पर है.  साथ ही, यह भी स्पष्ट किया गया कि धनबाद स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किया जा रहा है और वर्तमान में इसका मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है, जिससे भविष्य में स्टेशन का स्वरूप आधुनिक एवं सुविधाजनक बनेगा। 

सांसद  ने कहा कि धनबाद न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के औद्योगिक और आर्थिक दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण केंद्र है.  यहाँ कोयला उद्योग, व्यापारिक गतिविधियों एवं बढ़ती आबादी के कारण यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है.  ऐसे में रेलवे सुविधाओं का विस्तार समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है. 
उन्होंने रेल मंत्रालय से आग्रह किया कि धनबाद को मेगा कोचिंग टर्मिनल के रूप में विकसित करने पर गंभीरता से विचार किया जाए, ताकि ट्रेनों के संचालन, रखरखाव एवं यात्री सुविधाओं में व्यापक सुधार हो सके.  इससे न केवल धनबाद बल्कि पूरे झारखंड और आसपास के क्षेत्रों को भी लाभ मिलेगा। 

सांसद ने यह भी कहा कि वे धनबाद की जनता के हितों के लिए निरंतर संघर्षरत हैं और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर हर संभव प्रयास कर रहे है.  उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में धनबाद रेलवे स्टेशन को आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Tags:DhanbadJharkhandMPDhullu MahatoMega Coaching Terminal SchemeDhanbad MPDhullu mahto news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.