✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शर्मनाक! दुकान आवंटन कराने गई महिला के साथ सरकारी कर्मचारियों ने कर किया गैंगरेप,  सभी आरोपी गिरफ्तार

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:28:42 PM

चतरा (CHATRA) : अक्सर आपने सुना होगा की सरकारी कर्मचारी कुछ काम करने के ऐवज में धुस लेते है. लेकिन चतरा जिला के मयूरहणड ब्लॉक से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिसे सुन आप हैरन रह जाएंगे. दरअसल सिमरिया में जिला परिषद की दुकान आवंटित करने के नाम पर एक महिला के साथ तीन सरकारी कर्मियों द्वारा गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल पुलिस के द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

दुकान आवंटन कराने के नाम पर किया गैंगरेप

मिली जानकारी के अनुसार महिला ने दर्ज प्राथमिकी में कहा कि सिमरिया में दुकान दिलाने के लिए जिला परिषद से निविदा निकाला गया था. जानकारी के लिए वह जिला परिषद कार्यालय चतरा आई थी. जानकारी लेने जब महिला कार्यालय पहुंची तो उसकी मुलाकात नजीर मोहम्मद मेराज व कर्मी सौरव कुमार से हुई. इस दौरान नाजीर ने उस से नंबर ले लिया. जिसके बाद 13 अगस्त को मोहम्मद मेराज ने फोन कर उसे चतरा ब्लॉक के पास बुलाया और आधार कार्ड जमा करने के नाम पर एक रूम में बुलाया. जिसके बाद गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया है. घटना को अंजाम देने के बाद तीन आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहे थे. जिससे तंग आकर महिला ने चतरा थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई.

तीनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिसके बाद  चतरा पुलिस ने कांड संख्या 300/2023  के तहत मामला दर्ज किया. इसके बाद पुलिस ने सभी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. इस मामले में पुलिस ने नाजीर मोहम्मद मेराज, कर्मी सौरभ कुमार एवं मयूरहंड प्रखंड कार्यालय के नाजिर निरंजन पांडेय को गिरफ्तार किया है.

 

रिपोर्ट. संतोष कुमार

Tags:Government employees gang-raped a woman who had gone to get shop allotmentall accused arrestedchatra trending newsjharkhand breaking

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.