✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर की सड़कों पर गुंडों ने मचाया उत्पात, राहगीर और दुकानदारों के साथ मारपीट  

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:35:03 AM

देवघर(DEOGHAR): सड़क पर आज का नज़ारा असामाजिक तत्वों ने बदल दिया था.मुख्य सड़क पर अचानक से लगभग आधा दर्जन लोग राहगीरों को बिना किसी बात के पिटाई करने लगे.असामाजिक तत्वों द्वारा जिसको देखा उसको पीटने लगे. दुकान में घुसकर तो लोगो के साथ मारपीट की ही राह चलते लोगो पर हाथ से या फिर पत्थर चलाकर वार किया. कोई बीच बचाव में आता तो उसको भी जमकर पिटाई कर देते थे. ये लोग बिना नंबर के एक सफारी में चढ़ कर आये थे. बताया जाता है कि ये सभी नशे की हालत में थे. लगभग 15 मिनट तक असामाजिक तत्वों का आतंक बना रहा. घटना नगर थाना क्षेत्र के वीआईपी चौक से जमुनाजोर पुल के समीप की है.

आक्रोशित लोग हुए एकजुट, एक की जमकर की पिटाई

सड़क का नज़ारा देख आक्रोशित स्थानीय लोग एकजुट हुए. चारों तरफ से घिरते देख असामाजिक तत्वों का नशा उतरने लगा. इनमें से भीड़ का फायदा उठाते कई फरार हो गए. एक को स्थानीय लोगो ने धरदबोचा और लगे उसकी पिटाई करने. इस बीच पुलिस भी वहाँ पहुँच गयी. स्थानीय लोगो ने धरदबोचे गए एक को पुलिस के हवाले कर दिया. दबे जुबान से बताया जा रहा है कि ये असामाजिक तत्व देवघर के कुख्यात गिरोह का सदस्य बताया जा रहा है. अब देखना होगा कि पुलिस आगे की क्या कार्रवाई करती है.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा  

Tags:dEOGHARJHARKHAND DEOGHARPoliceDeoghar NewsDeoghar updateDeoghar Police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.