✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झरिया के घर में लगी आग से सामान जलकर राख, कोई हताहत नहीं, जानिए पूरा डिटेल्स 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:54:23 PM

धनबाद (DHANBAD) : झरिया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 43 बालू स्थित हसन नगर मुहल्ले में मंगलवार देर शाम शबनम खातून नामक महिला के घर में अचानक आग लग गई. आग लगने से घर की सारी संपत्ति जलकर राख हो गई. आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है. गनीमत रही कि जिस समय घर में आग लगी, उस समय घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था. पड़ोसियों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी. स्थानीय लोगों की सूझ बूझ से आग पर काबू पाया गया. जब तक आग पर लोग काबू पाते तब तक घर में रखा सामान जल कर स्वाहा हो गया. फायर बिग्रेड पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था. आग लगी में घर में रखा लगभग ढाई लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया.

रिश्तेदार के यहां गई थी घर मालकिन

पीड़ित महिला शबनम खातून ने बताया कि वह अपनी मां के घर शमशेरनगर गई थी. इसी बीच शाम लगभग 7 बजे पड़ोसियों ने फोन कर घर में आग लगने की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पीड़ित महिला घर पहुंची तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था. वहीं स्थानीय लोगों का कहना था कि अगर समय पर फायर बिग्रेड पहुंचती तो आग पर नियंत्रण पाया जा सकता था.

रिपोर्ट : सत्यभूषण सिंह, धनबाद

Tags:Goods burnt to ashes due to fire in Jharia's housedhanbad newsdhanbad policedhanbad latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.