✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अलविदा टाइगर: 1932 नंबर वाली गाड़ी से आते थे विधानसभा,आज कंधों पर लाया गया,विधानसभा में दी गयी श्रद्धांजलि

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:40:06 AM

रांची(RANCHI): झारखंड के कद्दावर नेता आन्दोलनकरी दिवंगत जगरनाथ महतो के निधन से राज्य में शोक की लहर है. उनका पार्थिव शरीर झारखंड विधानसभा लाया गया. यहां विधानसभा अध्यक्ष,विपक्षी दल नेता समेत सभी वरीय अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. दिवंगत जगरनाथ महतो को याद कर सभी की आंखे नम हो गयी. नम आंखों से दिवंगत को सभी ने विदाई दिया. विधानसभा के बाद हरमू स्तिथ झामुमो कार्यालय ले जाया गया. कार्यालयों में पार्टी नेताओं के द्वारा श्रद्धांजलि दी जाएगी.

विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने कहा कि जगरनाथ महतो एक सरल व्यक्ति थे. हमेशा जनता के बारे में सोचते थे. उनके निधन से पूरे राज्य को एक बड़ा झटका लगा है. उनकी कमी हमेशा राज्य को खलेगी. उन्होंने कहा कि दिवंगत जगरनाथ महतो आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी याद हमेशा हम सब के बीच रहेगी.

रिपोर्ट:समीर हुसैन

Tags:JharkhandRanchiTribute to jagarnath mahtoEducation minister

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.