☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Good News: क्यों अमृत भारत ट्रेन बनेगी धनबाद का सहारा, जानिए कितनी सीटों का कोटा हुआ आवंटित

Good News: क्यों अमृत भारत ट्रेन बनेगी धनबाद का सहारा, जानिए कितनी सीटों का कोटा हुआ आवंटित

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के लिए रेलवे से एक अच्छी खबर निकल कर आई है.  हावड़ा -आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस में धनबाद स्टेशन से 360 सीटों का कोटा अब निर्धारित किया गया है. लेकिन इसके लिए कुछ इंतजार करना होगा।  ट्रेन जिस समय शुरू हुई थी, उस समय मात्र 20 सीटों का कोटा मिला था.  धनबाद स्टेशन से भी अमृत भारत एक्सप्रेस में जनरल कोटा से टिकट जारी होने लगेगा। 

 बुकिंग लाइन खुलते ही जितनी सीट हावड़ा और बंगाल के उन स्टेशनों पर बुकिंग के लिए मौजूद होंगी, उतना ही टिकट धनबाद से भी बुकिंग के लिए खाली रहेंगी  ।  अमृत भारत एक्सप्रेस में  सात स्लीपर बोगियां जोड़ी जा रही हैं.  सातों बोगियों  को मिलाकर ट्रेन में कुल 560 सीट  हैं. 

 धनबाद स्टेशन से 10 अप्रैल से 360 सीटों के कोटा  का लाभ उठाया जा सकता है.  शेष  सीट  दूसरे स्टेशनों के कोटा और अन्य कोट के लिए निर्धारित की गई है.  धनबाद होकर चलने वाली हावड़ा -अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत 18 जनवरी से हुई है.  इस ट्रेन के शुरू होते के साथ ही लोकप्रिय हो गई है. फरवरी में ट्रेन में लग्न का असर देखा जा रहा है.

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Published at:15 Feb 2026 11:11 AM (IST)
Tags:DhanbadTrainAmrit bharatKotaSeat
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.