✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के लिए गुड न्यूज़: सदर अस्पताल पहुंचने वालों को मिलेगी निःशुल्क जांच की सुविधा, पढ़िए कौन-कौन से टेस्ट होंगे

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 3:30:16 AM

धनबाद(DHANBAD):  धनबाद के लोगों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है.  डीसी  आदित्य रंजन ने धनबाद में कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही धनबाद की स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान केंद्रित किया.  जिसका परिणाम अब धीरे-धीरे सामने आ रहा है.  धनबाद के सदर अस्पताल में निशुल्क 28 से भी अधिक तरह की जांच शुरू कर दी गई है.  यह धनबाद के लिए बड़ी उपलब्धि कही जा रही है. बताया गया है कि जिले वासियों को श्रेष्ठ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध उपायुक्त  के प्रयास से अब धनबाद के सदर अस्पताल में लिवर प्रोफाइल, किडनी प्रोफाइल, लिपिड प्रोफाइल, पैंक्रियाटिक एंजाइम, सीरम कैल्शियम, एलडीएच तथा हेमेटोलॉजी के विभिन्न टेस्ट निःशुल्क कराने की सुविधा उपलब्ध है. 

 उपायुक्त ने बताया कि सदर अस्पताल की लेबोरेट्री को आधुनिक रूप प्रदान कर वहां आने वाले मरीजों के लिए विभिन्न तरह के टेस्ट कराने की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध करा दी गई है. उन्होंने बताया कि अब सदर अस्पताल में लिवर प्रोफाइल के तहत टोटल बिलीरुबिन, डायरेक्ट बिलीरुबिन, इनडायरेक्ट बिलीरुबिन, एसजीओटी, एसजीपीटी, एएलपी, टोटल प्रोटीन, एल्ब्यूमिन तथा ग्लोब्युलिन का टेस्ट उपलब्ध हो गया है. 

वहीं किडनी प्रोफाइल में क्रिएटिनिन, यूरिया, यूरिक एसिड, सोडियम, पोटेशियम व क्लोराइड, लिपिड प्रोफाइल के तहत कोलेस्ट्रॉल ट्राइग्लिसराइड, एचडीएल, एलडीएल, वीएलडीएल की सुविधा उपलब्ध है. इसके अलावा पैंक्रियाटिक एंजाइम के तहत एमाइलेज, लाइपेज, सीरम कैल्शियम, एलडीएच तथा हेमेटोलॉजी में सीबीसी, टीएलसी, डीएलसी व हेमेटोक्रिट टेस्ट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.उपायुक्त ने बताया कि अब सदर अस्पताल आने वाले मरीजों को उपरोक्त टेस्ट कराने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा.  उपरोक्त सारे टेस्ट अब सदर अस्पताल में ही निःशुल्क किए जाएंगे.  

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने बताया कि इससे पहले सदर अस्पताल में हीमोग्लोबिन, वायरल मार्कर, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, ब्लड शुगर, थायराइड इत्यादि के टेस्ट की सुविधा थी.  परंतु उपायुक्त के प्रयास से अब यहां उच्च गुणवत्ता के बायोकेमेस्ट्री सेमी ऑटोमेटिक एनालाइजर, इलेक्ट्रोलाइट एनालाइजर, एचडी बायो सेंसर, एलाइजा मशीन, कंपलीट ब्लड काउंट के दो मशीन उपलब्ध है.  जिसमें यहां आने वाले मरीजों के लिए विभिन्न तरह के टेस्ट करने की सुविधा है.  

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadDCSadar AspatalTestDhanbad sadak hospitalDhanbad DCFree medical testFree medical test in Dhanbad hospital

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.