✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Women's Hockey Championship 2024: झारखंड की पांच बेटियों को मिली सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम कोर ग्रुप में जगह, जानिए विस्तार से

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:22:36 PM

रांची(RANCHI): झारखंड में खेल और खेल में झारखंड यह बहुत ही गहरा संबंध दर्शाता है.  झारखंड की पांच बेटियों को सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम कोर ग्रुप में जगह मिली है. हॉकी इंडिया ने विगत महीने महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित 14 वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप- 2024 में ओवर ऑल प्रदर्शन के आधार पर देश के विभिन्न राज्यों की टीमों से चयनित उम्दा प्रदर्शन करने वाली 60 खिलाड़ियों को साईं सेंटर बैंगलोर में आमंत्रित किया था. वहां पर अनुभवी प्रशिक्षकों और  चयनकर्ताओं की मौजूदगी में सात दिनों का विशेष प्रशिक्षण सह ट्रायल आयोजित किया गया. यहां पर सभी खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इसके अलावा फिटनेस का भी परीक्षण हुआ. इनमें से सर्वश्रेष्ठ 33 खिलाड़ियों का चयन कर  सीनियर भारतीय महिला टीम कोर की घोषणा की गई है जो आनेवाले  अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी. झारखंड के लिए यह गर्व की बात है.

 बैंगलोर में होगा विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

अब हम आपको विस्तार से बताते हैं कि कौन-कौन सी खिलाड़ी चयनित हुई हैं. इस कोर ग्रुप में  झारखंड की पांच खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, दीपिका सोरेंग और रोपनी कुमारी हैं. इन पांच खिलाड़ियों के अलावा झारखड़ की एक और खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग पूर्व से भारतीय टीम में हैं. खेल जगत से जुड़े हुए लोगों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है. खेल संगठनों ने भी इन खिलाड़ियों को बधाई दी है.

 

Tags:jharkhand newssports newssenior Indian women's hockey teamwomen's hockey teamhockeyjharkhand playerमहिला हॉकी चैंपियनशिप- 2024Women's Hockey Championship- 2024

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.