✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कैरियर बनाने  का सुनहरा मौका :गरीब -वंचित ,पिछड़े वर्ग की बच्चियों को ANM बनना हुआ आसान!

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 22, 2026, 11:14:59 AM

धनबाद(DHANBAD):उपायुक्त  आदित्य रंजन की पहल पर झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा प्रायोजित तथा पेझा फाउंडेशन के सहयोग से धनबाद की गरीब, वंचित एवं सामाजिक रूप से पिछड़े वर्ग की छात्राओं के लिए ANM (Auxiliary Nurse Midwifery) नर्सिंग कोर्स में प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए  निःशुल्क कोचिंग कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है. इस पहल का उद्देश्य बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना, उन्हें बेहतर करियर के अवसर प्रदान करना तथा आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है. 

कोचिंग कार्यक्रम पूर्णतः आवासीय है

कोचिंग कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण में अनुभवी एवं विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।  साथ ही कक्षा आधारित अध्ययन, नियमित मॉक टेस्ट, व्यावसायिक एवं संचार कौशल प्रशिक्षण, करियर काउंसलिंग तथा निःशुल्क अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी.यह कार्यक्रम पूर्णतः आवासीय है, जिसमें छात्राओं के लिए भोजन, आवास एवं अध्ययन की सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध होंगी। इसके अतिरिक्त व्यक्तित्व विकास एवं नेतृत्व क्षमता के लिए सेवामुक्त सैन्य अधिकारियों द्वारा विशेष सत्र भी आयोजित किए जाएंगे.

चयनित छात्राओं को मिलेगा अवसर 

चयनित छात्राओं को स्टेट नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल (SNRC) से मान्यता प्राप्त दो वर्षीय ANM कोर्स में नामांकन का अवसर मिलेगा, जिससे वे स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सम्मानजनक करियर बना सकेंगी। इस कोर्स के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 17 से 30 वर्ष निर्धारित है.इच्छुक छात्राएं 03 मई 2026 को आयोजित पात्रता परीक्षा में सम्मिलित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकती हैं.परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को निःशुल्क कोचिंग के लिए  आमंत्रित किया जाएगा, जिसके बाद काउंसलिंग एवं दस्तावेज सत्यापन के आधार पर अंतिम नामांकन किया जाएगा.

आवेदन में नहीं लगेंगे पैसे -

आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। इच्छुक छात्राएं-https://app.prejha.org पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 6204800180 एवं 9153963547 पर संपर्क करें या www.prejha.org वेबसाइट पर विजिट करें।
यह पहल युवतियों को न केवल करियर के अवसर प्रदान करती है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भरता, सम्मान और सशक्त भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का एक सशक्त मंच भी प्रदान करती है. 

Tags:DhanbadJharkhandANMCoachingFree ANM CoachingHEmant SorenHow To Apply Anm College admisionANM FORM APPLYNursing CourseNursing COurse Jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.