✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

छेड़खानी से परेशान महिला ने उठाया ऐसा कदम कि उजड़ गया पूरा परिवार, बच्चे पूछ रहें हमारा क्या कसूर

BY -
Priya Jha CE
Priya Jha CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:43:11 AM

TNP DESK:गोड्डा से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां मोतिया गांव की रहने वाली एक महिला जिसके चार बच्चे भी थे, उसने छेड़छाड़ की वजह से परेशान होकर मानसिक तनाव में आकर जहर खा लिया. अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार की है.

पढ़े क्या है पूरा मामला 

शुक्रवार देर शाम जब महिला हटिया से लौटी, तो कुछ परेशान नजर आ रही थी. वहीं कुछ देर बाद उसने अचानक जहर खा लिया. तबियत बिगड़ने पर महिला ने परिजनों को बताया कि पड़ोस में रहने वाला राजेश हरिजन ने उसके साथ छेड़खानी की है. महिला की हालत बिगड़ती देखकर परिवार वालों उसे गोड्डा सदर अस्पताल ले गए. अस्पताल में डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर बात कर भागलपुर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई. मृतक महिला के ससुर ने बताया कि उनका बेटा दिल्ली में काम करता है, बहू यहां गांव में बच्चों के साथ रहती है. महिला ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला राजेश उसके साथ रहने के लिए दबाव डालता था. बहू पहली भी इस मामले की शिकायत थाने में करने गई थी लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की.

जाने महिला ने पुलिस को क्या बनाया दिया

भागलपुर ले जाने से पहले पुलिस में महिला का बयान दर्ज किया था, जिसमें महिला ने राजेश हरिजन पर छेड़खानी का आरोप लगाया था. पुलिस में कार्रवाई करते हुए राजेश हरिजन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि महिला ने आत्महत्या करने के पीछे छेड़खानी और मानसिक उत्पीड़न की बात सामने आई है.

 

Tags:Todays newsToday jharkhand newsGodda NewsSuicide newsTroubled by eve-teasinga woman committed suicide byWomen committed Suicide in goddaHindi news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.