✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गोड्डा- पीरपैंती रेल परियोजना को राज्य सरकार ने फंड देने से किया इंकार, रेलवे ने रद्द की परियोजना

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:05:29 AM

गोड्डा(GODDA): जिलावासियों के लिए शुक्रवार का दिन निराशा भरा रहा. जिले को कुछ वर्ष पूर्व हंसडीहा से पीरपैंती तक रेल परियोजना की स्वीकृति मिली थी. 108 किलोमीटर के इस परियोजना को तीन फेज में तैयार होना था. पहले फेज में हंसडीहा से पोडैयाहाट 15 किलोमीटर, दूसरे में पोडैयाहाट से गोड्डा 17 किलोमीटर और तीसरे फेज में गोड्डा से पीरपैंती 70 किलोमीटर का बनना था. पहले दोनों फेज हंसडीहा से लेकर गोड्डा तक का काम पूरा हो गया है और ट्रेनों का परिचालन भी हो रहा है. मगर, गोड्डा से पीरपैंती रेल परियोजना को रद्द कर दिया गया है. राज्य सरकार ने इस परियोजना में पैसे लगाने से मना कर दिया है इस वजह से परियोजना रद्द कर दी गई.  

गोड्डा पहुंचे पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम अरुण अरोड़ा ने बताया कि गोड्डा-पीरपैंती रेल परियोजना के लिए राज्य सरकार से आधे पैसे देने पर सहमति बनी थी, मगर जब राज्य ने हाथ खड़े किए तो रेल मंत्रालय ने भी इस परियोजना को रद्द कर दिया.

गोड्डा में बनेगा कोच पिट, प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

शनिवार को गोड्डा रेलवे स्टेशन पहुंचे पूर्वोत्तर रेलवे के जेनरल मैनेजर अरुण अरोड़ा ने गोड्डा में कोच पिट के स्थल का निरीक्षण किया और तमाम रेलवे के पदाधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए. उन्होंने बताया कि गोड्डा में 150 करोड़ की लागत से तीन फेज में कोच पिट का निर्माण करवाया जाएगा. जिसकी आधारशिला 12 जुलाई को प्रधानमंत्री देवघर से रखेंगे.

कोच पिट बनने से लंबी दूरी और नई गाड़ियों का शुरू होगा परिचालन

जीएम अरुण अरोड़ा ने बताया कि गोड्डा में कोच पिट बन जाने से नई ट्रेन, लंबी दूरी की ट्रेनें शुरू की जा सकेंगी. मगर, उसके लिए कोच पिट का तैयार होना जरुरी है क्योंकि कोच पिट के बन जाने के बाद यहां रेल डिब्बों के रखरखाव, साफ़-सफाई के साथ यार्ड की भी सुविधा हो जाएगी. अभी नजदीक में भागलपुर और साहिबगंज में ये सुविधाएं हैं, जिसकी दूरी लगभग साढ़े चार घंटे की हो जाती है.

पढ़ें- बुजुर्गों के सम्मान में सुनार महापरिवार की अनोखी पहल, 60 वर्षीय सदस्य होंगे संगठन के संरक्षक

गोड्डा-रांची रेल सेवा पर अभी कोई फैसला नहीं: जीएम

गोड्डा से राजधानी रांची के लिए अभी सप्ताह में तीन दिन वनांचल एक्सप्रेस की सेवाएं जारी है. मगर, इसमें 17 से 18 घंटे का वक्त लगता है जो हंसडीहा से भागलपुर, किउल जसीडिह के रास्ते रांची पहुंचती है. इसी वजह से लोग गोड्डा से दुमका जाकर दुमका-रांची ट्रेन पकड़कर रांची पहुंचते हैं. पिछली बार सांसद निशिकांत दुबे द्वारा गोड्डा-रांची रेल सेवा जल्द शुरू करवाए जाने का भरोसा दिलाया गया था. इस पर जीएम अरुण अरोड़ा ने कहा कि इसका निर्णय रेल मंत्रालय को लेना है, जिस दिन फैसला हो जाएगा ट्रेन चल जाएगी. खैर जीएम के बातों से लगता है अभी गोड्डा-रांची रेल सेवा पर संशय बरकरार है.

रिपोर्ट: अजीत सिंह, गोड्डा  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.