✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गोड्डा: डायन बिसाही के शक में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 17, 2026, 12:37:48 PM

गोड्डा: मंगलवार की अहले सुबह जिले के देवडाँड़ थाना क्षेत्र के बूढ़ी कुरा पंचायत के डांगा टोला गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की डायन बिसाही के नाम पर धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी. तीनों मृतक में पति ,पत्नी और बेटा शामिल हैं.

घटना की सूचना पाकर देवडाँड़ थाना की पुलिस के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक रविदास भी घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस के पहुंचते ही ग्रामीणों ने पुलिस को शवों को उठाने से मना कर दिय.ग्रामीणों का कहना था कि जब तक हत्यारे पकड़े नहीं जाते शवों को उठाने नहीं दिया जाएगा.

 परिजनों ने लगाया है ये आरोप

इधर परिजनों का यह आरोप था कि इससे पहले भी हमारे परिवार को अगल बगल के पड़ोसियों द्वारा प्रताड़ित किया जाता था. जब जब गांव में कोई बीमार होता या किसी की मृत्यु होती तो कई ग्रामीण घर आकर गाली गलौज किया करते थे.

 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी  ने क्या कहा

इधर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक रविदास ने भी ये स्वीकार किया कि प्रथम दृष्टया डायन बिसाही का ही मामला प्रतीत हो रहा,पर इसकी भी जांच की जा रही है.  फिलहाल इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. 

रिपोर्ट अजीत/ गोड्डा 

Tags:Jharkhand newsगोड्डाwitchcraft in dumgoddaगोड्डा policeडायन बिसाही।

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.