✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Godda Loksabha Election: अंतिम चरण के मतदान को लेकर तैयारियां पूरी, पोलिंग कर्मी ईवीएम मशीन लेकर हुए रवाना

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:58:03 AM

गोड्डा (GODDA) : लोकतंत्र के महापर्व का अब अंतिम दौर चल रहा है .लोकसभा चुनाव के सातवें व अंतिम चरण में झारखण्ड में संताल परगना तीन सीटों दुमका, राजमहल और गोड्डा में 1 जून को मतदान होना है . तमाम पोलिंग कर्मी अपने ईवीएम मशीन लेकर पोलिंग बूथ को रवाना हो रहे है. इस दौरान पोलिंग कर्मी ने बताया की, चुनाव को लेकर काफी उत्साहित है. चुनाव को लेकर उन्हे देश निर्देश दिया गया है. इस बार चुनाव सफल और सुरक्षित ढंग से करने का निर्देश दिया गया है.

जानकारी देते हुए जिले के उपायुक्त सह निर्वाचन पदाधिकारी जीशान कमर तथा एस पी नाथू सिंह मीणा ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर दी जानकारी . उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि गोड्डा लोकसभा में 6 विधानसभा क्षेत्र आते हैं. जिनमे जरमुंडी, मधुपुर, देवघर, पोडैयाहाट, गोड्डा और महगामा विधानसभा क्षेत्र आते हैं . इन 6 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2028154 मतदाता शामिल हैं .इनमे 1050328 पुरुष ,977809 महिलाएं तथा 17 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं .

देवघर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा हैं मतदाता

वहीं 6 विधानसभा क्षेत्रों में देखा जाय तो सबसे ज्यादा देवघर विधानसभा जो सुरक्षित सीट है वहां सबसे अधिक 4 लाख 35 हजार 306 मतदाता हैं. इसके अलावे जरमुंडी में 266110, मधुपुर में 367753, पोडैयाहाट में 314546, गोड्डा में 311406, तथा महगामा में 333033 मतदाता हैं .थर्ड जेंडर देवघर में 13, जरमुंडी के 3 तथा पोडैयाहाट में 1 मतदाता हैं .

गोड्डा में इस बार 34 हजार 107 है युवा मतदान

गोड्डा जिले के तीन विधान सभाओं पोडैयाहाट ,गोड्डा और महगामा को मिलाकर इस बार युवा मतदाताओं की संख्या 34 हजार 107 है जिनमे 16214 पुरुष ,17893 महिला मतदाता शामिल है जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे .

Tags:Lok sabha chunavlok sabha electionlok sabha seventh fasesatwe Charan ka मतदानलोक सभा न्यूजगोड्डा लोकसभा चुनावगोड्डा ट्रेनिंग न्यूजbreaking newstrending newsgodda trending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.