✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बड़ी खबर: गोड्डा में सड़क हादसे में पंचायत सचिव की मौत,प्रभार लेने जा रहे थे ऑफिस

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 8, 2026, 3:59:03 PM

गोड्डा (GODDA):जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पंचायत सचिव की मौत हो गई, हादसा पथरगामा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ.स्कूटी सवार पंचायत सचिव को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. मृतक की पहचान  साहेबगंज निवासी ललित कुमार झा के रूप में हुई है.

ललित कुमार झा महागामा प्रखंड की धर्मोडीह पंचायत में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत थे. हाल ही में उनका तबादला पोड़ैयाहाट किया गया था और वे नए जगह पर प्रभार लेने जा रहे थे. इसी दौरान पथरगामा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर चढ़ते समय उनकी स्कूटी गलत दिशा में आ गई, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी.

घटना की सूचना मिलते ही पथरगामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल में भेजा और मामले की जांच में जूट गए. इधर मृतक के परिजन साहिबगंज से घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि नए बने फोरलेन सड़क पर कई जगहों पर ट्रैफिक सिग्नल और सुरक्षा व्यवस्था का अभाव है, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे गलत दिशा में वाहन चलाने से बचें और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें.

 

Tags:GoddaGodda road accident newsGodda road accidentPanchayat secretary killed in accidentPathargama highway accidentScooter accident deathSahibganj resident accidentHit and run caseFatal accident on national highwayLatest Godda accident updateaccidentPOLICE INVEASATIGESTIONGodda NewsPathargama news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.