✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर फिर हेमंत सरकार पर कसा तंज, दे डाली इस्तीफा देने की सलाह  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 9:04:04 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): राज्य में राजनीतिक हलचल फिर से तेज हो गई है. यूपीए ने अपने सभी विधायकों को रांची छोड़ने से मना किया हुआ है. वहीं विधानसभा स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो ने अपने कनाडा दौरे को भी स्थगित कर दिया है. इन सब के बीच गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने हेमत सोरेन पर तंज कसा है. उन्होंने ट्वीट कर हेमंत सोरेन को इस्तीफा देने की भी सलाह दी है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि “झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस दिल्ली-रांची क्यों दौड़ रहा है रे भाई. हम बोले बरहेट, दुमका विधानसभा में उपचुनाव होगा तो हमको कांके भेज रहे थे? अब तो विधानसभा अध्यक्ष को कनाडा जाने से रोक दिए?  इस्तीफ़े विकल्प है, दैइए दीजिए”

कभी भी आ सकता है चुनाव आयोग का फैसला

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम हेमंत सोरेन ने शनिवार ( 20.08.2022 ) को यूपीए विधायक दल की बैठक बुलाई है. बैठक में ईसी ( EC ) की निर्णय और राजनीतिक स्थिति और अन्य विषयों पर भी मंथन होगा. मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस हर हाल में हेमंत सोरेन के साथ रहना चाहती है. दरअसल, चर्चा ये है कि निर्वाचन आयोग कभी भी राज्यपाल को अपना जवाब भेज सकता है.  अगर फैसला सीएम के खिलाफ आता है तो उनकी विधानसभा की सदस्यता रद्द हो जाएगी. हालांकि उन्हें कोई सजा नहीं मिलेगी. 

झारखंड से बाहर न जाएं पार्टी के विधायक : आलमगीर आलम
आयोग के फैसले को लेकर झामुमो के अलावा सहयोगी पार्टी कांग्रेस भी अलर्ट मोड में है. कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने पार्टी के सभी विधायकों को निर्देश दिया है कि वे अभी झारखंड से बाहर नहीं जाएं. उन्होंने बुधवार को पार्टी विधायकों के साथ हुई बैठक में कहा कि फिलहाल किसी को भी राज्य से बाहर जाने की जरुरत नहीं है. पार्टी के एक विधायक ने मीडिया से बातचीत में इस बात की पुष्टि की है.

विधानसभा स्पीकर और विधायक पूर्ति ने कनाडा यात्रा स्थगित की
झारखंड विधानसभा के स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने अपनी कनाडा यात्रा स्थगित कर दी. वे अब राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के 65वें सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे. विधानसभा अध्यक्ष के अलावा झामुमो के निरल पूर्ती और आजसू के लंबोदर महतो कनाडा जाने वाले थे. निरल पूर्ती और स्पीकर ने यात्रा स्थगित कर दी है. राष्ट्रमंडल सम्मेलन में केवल लंबोदर महतो ही पहुंचेंगे. कनाडा के हैलीफैक्स में 22 से 26 अगस्त को यह सम्मेलन होने वाली है. वैसे कहा जा रहा है कि स्पीकर निजी पारिवारिक कारणों से कनाडा नहीं जा सके. लेकिन सत्ता के गलियारे में इसको लेकर राजनीतिक चर्चा है.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.