✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गोड्डा: जमीन के विवाद में फिर हुआ मारपीट, एक महिला हुई घायल

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:20:12 PM

गोड्डा(GODDA): गोड्डा में भूमि विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले दिनों महागामा थाना क्षेत्र से एक भूमि विवाद में मारपीट का विडियो वायरल हुआ था और आज फिर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पेलगढ़ी गांव में जमीन विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है जिसमे दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई है. इसका विडियो भी वायरल हुआ है.

दरअसल, पेलगढ़ी गांव में टूकलाल साह अपने घर के बगल में पड़ने वाली एक गली में दीवार का निर्माण करवा रहा था, जिसका कि उसके पडोसी ने विरोध किया. मगर टुकलाल साह नहीं माना और निर्माण कार्य को जारी रखा. बुधवार की सुबह जब दोबारा निर्माण कार्य शुरू हुआ तो पड़ोस के अरुण साह, जयनारायण साह और अन्य के साथ पंचायत के मुखिया राम प्रसाद साह सभी आये और टूकलाल साह और उसके परिजनों के साथ मारपीट करने लगे और निर्माणाधीन दीवार को भी गिरा दिया.

टूकलाल की पत्नी के सिर में लगी चोट

बताया जा रहा है कि टूकलाल साह के पडोसी राम प्रसाद साह के रिश्तेदार हैं जिसकी वजह से मुखिया स्वयं मारपीट पर उतर आया. इस मारपीट का वीडियो जब वायरल हुआ तो साफ़ दिख रहा कि नीली लुंगी पहने मुखिया रामप्रसाद साह मारपीट करता हुआ नजर आ रहा है. बहरहाल, इस मारपीट में टूकलाल की पत्नी बिन्देश्वरी के सर पर चोट लगी है जिसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है.

इधर, मुफ्फसिल थाना पहुंचे टूकलाल साह ने बताया कि हम अपनी जमीन की घेरा बंदी कर रहे थे. तभी मुखिया और उसके रिश्तेदार आये और मारपीट किया और दीवार भी तोड़ दिया. मामले पर मुफ्फसिल थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने बताया कि दोनों तरफ से मामला दर्ज किया गया है और वायरल विडियो का सत्यापन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट: अजीत सिंह, गोड्डा  

 

Tags:godda newsjharkhand newsmaarpeetviral videopolice casejharkhand police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.