✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गोड्डा: बसंतराय कॉलेज के प्राचार्य की हत्या, कल किया था अपहरण 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:35:29 AM

गोड्डा(GODDA): जिले में अपराधियों का मनोबल चरम पर है. आए दिन लूट, हत्या जैसी घटना सामने आ रही है. इसी कड़ी में गोड्डा जिले में अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. दरअसल बसंतराय कॉलेज के वर्तमान प्राचार्य मोहम्मद नजीरुद्दीन की हत्या कर दी गई है. शुक्रवार की अहले सुबह उनका शव  महगामा थाना क्षेत्र के दियाजोरी के समीप से पुलिस ने बरामद किया गया. 

पूरा मामला 

जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम प्राचार्य भागलपुर से बसंतराय के कोरियाना होते हुए घर लौट रहे थे. उसी वक्त बीच रास्ते में कुछ अपराधियों ने इनके वाहन को रोका. फिर चालक को हथियार दिखाकर प्राचार्य को वाहन से निकालकर जबरन ले जाया गया. इसकी घटना की सूचना पुलिस महकमे को होने के बाद पुलिस द्वारा जिले के सभी बॉर्डर को सील किया गया था. रात भर गहन तलाशी की जा रही थी. मगर शुक्रवार की अहले सुबह महगामा थाना क्षेत्र के दियाजोरी के समीप प्राचार्य का शव पुलिस ने बरामद किया. शव को सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. सदर अस्पताल में हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी. झामुमो नेता हेमलाल मुर्मू सहित कई नेता गण अस्पताल पहुंचने लगे है. अस्पताल पहुंचे प्राचार्य के समर्थकों और परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि जब शव बरामद हुई तो वहां परिजनों को बगैर सूचित किये और बिना पंचनामा के कैसे शव को अस्पताल भेजा गया. 

संदिग्धों से की जा रही पूछताछ 

वहीं गोड्डा sdpo आनंद मोहन सिंह ने बताया कि वाहन के चालक तथा मृतक के एक भतीजे को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. साथ ही और भी संदिग्धों की तलाश की जा रही है ,बहुत जल्द सभी संदिग्ध गिरफ्त में होंगे. 

रिपोर्ट: अजीत सिंह, गोड्डा 

Tags:jharkhandgoddaCollege Principal of Basantarai College was murderedjharkhand crime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.