✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

DEOGHAR: फर्जीवाड़े को रोकने के लिए अब स्मार्ट कार्ड से होंगे बाबा के दर्शन, जानिये कैसे सरकार को हो रहा था नुकसान

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:23:33 AM

देवघर(DEOGHAR): सावन का महीना हो और देवघर बाबा मंदिर की बात ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता है. सावन के महीने में देश समेत विदेशों से भी भक्त दर्शन के लिए देवघर आते हैं. भारी भीड़ होने की वजह से जिन बुजुर्ग, बीमार या जरूरमंद भक्तों को दर्शन के लिए लाइन में खड़ा नहीं होना पड़े इसके लिए देवघर श्राइन बोर्ड ने शीघ्र दर्शनम कूपन जारी किया था. इस कूपन के जरिए जरुरमंद भक्त आम दिनों में 250 और खास दिनों में 500 रुपए का शुल्क देकर कूपन लेते थे और अलग लाइन में लगकर कुछ ही मिनटों में बाबा बैधनाथ का जलार्पण और पूजा अर्चना कर लेते थे, मगर इस व्यवस्था का कई लोग गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. कई लोग अवैध कूपन देकर बाबा के दर्शन कर रहे हैं, जिससे मंदिर प्रशासन को भारी राजस्व का घाटा हो रहा है.

 

ये भी पढ़ें:

गाड़ी मिस्त्री की बेटी बनी इंटर में थर्ड डिस्ट्रिक्ट टॉपर, लक्ष्य है सीए बनना

स्मार्ट कार्ड के जरिए शीघ्र दर्शन

राजस्व के घाटे और धांधली को देखते हुए देवघर श्राइन बोर्ड ने इस बार सावन में जल्द दर्शन के लिए स्मार्ट कार्ड की व्यवस्था की है. इससे बोर्ड को राजस्व का घाटा नहीं होगा. इस व्यवस्था को मेट्रो स्टेशन की तर्ज पर लाया गया है. अभी इस व्यवस्था की ट्रायल की जा रही है और ट्रायल में इसे सफल भी पाया जा रहा है. इसकी अधिकारिक शुरुआत इस साल श्रावणी मेला से की जाएगी.


कहां होता है कूपन से मिले पैसे का इस्तेमाल 
भक्त जो कूपन के जरिए दर्शन करते हैं, उनको आम दिनों में 250 और खास दिनों में 500 रुपए का शुल्क देना होता है. इस व्यवस्था के जरिए जो पैसे आते हैं, इस का 40 प्रतिशत पंडा धर्मरक्षणि सभा को दिया जाता है जबकि 60 प्रतिशत मंदिर के विकास में खर्च किया जाता है.

अवैध कूपन पर कोई बोलने को तैयार नहीं

वहीं, जब The News Post ने पुरोहित समाज और मंदिर प्रबंधक से अवैध कूपन धांधली पर सवाल किया तो कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है. आपको बता दें कि कूपन जारी करने का जिम्मा मंदिर प्रबंधन के बास है जबकि कूपन को लेने और बेचने की जिम्मेवारी पुरोहित समाज की होती है.  

DC ने दिया कई अहम जानकारी

मंदिर प्रशासक और जिला के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि मेला के दौरान पूर्व की भांति रविवार और सोमवार को शीघ्रदर्शनम की व्यवस्था नहीं रहेगी, लेकिन प्रातः कालीन पूजा के बाद कुछ मिनटों के लिए सीमित संख्या में रविवार और सोमवार को शीघ्रदर्शनम की व्यवस्था पर भी विचार किया जा रहा है. वहीं, भक्तों को ज्यादा परेशानी ना हो इसके मद्देनजर भक्तों के लिए पूर्व की भाती कूपन व्यव्स्था की भी सुविधा रहेगी.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.