✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

युवती की फंदे से लटकी मिली लाश, पिता ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला 

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:32:09 PM

रांची (RANCHI): राज्य में इन दिनों अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. रांची के नामचीन कॉलेज में पढ़ने वाली 19 वर्षीय इंटर की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई है. रविवार की देर शाम को BIT मेसरा ओपी क्षेत्र के बिरसा ग्राम रुदिया में रविवार को एक मकान के कमरे में 20 वर्ष की छात्रा का फंदे से झूलता हुआ शव पुलिस ने बरामद किया है. वह प्लस टू की छात्रा थी छात्रा का परिवार मूल रूप से पलामू का रहने वाला है. इधर छात्रा के पिता प्रदीप राम ने कॉपी में लिखित आवेदन दिया है, जिसमें उन्होंने बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या करने और साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है. यह आरोप पड़ोस में रहने वाले शम्मी कुमार के नाम के युवक पर लगा है. आरोपी फिलहाल फरार है. ओपी प्रभारी के मुताबिक पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने से पहले शव की महिला पुलिस पदाधिकारी से जांच कराई गई. शुरुआती छानबीन में बॉडी पर कहीं भी चोट या  जख्म के निशान नहीं मिले हैं. घटना के संबंध में परिसर में किराए के मकान में रहने वाले अन्य लोगों से भी पूछताछ की गई, उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. 

दूसरे कमरे में सोई हुई बहनों को भनक भी नहीं लगी 

BIT मेसरा ओपी क्षेत्र के बिरसा ग्राम रुदिया में रविवार को एक मकान के कमरे से 20 वर्ष की छात्रा की शव फंदे से झूलते मिली. पुलिस की जानकारी के मुताबिक छात्रा  अनिशा के पिता प्रदीप राम BIT हॉस्टल में कार्य करते हैं. पिता सुबह 7:00 बजे टहलने चले गए थे. जबकि मां बुधिया बागान में काम पर चली गई.  पिता जब बाहर से लौटे तो देखा कि कमरे में उनकी बेटी का शव फंदे से झूल रहा है. जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि मकान के दूसरे कमरे में उसकी दो छोटी बहनें सोई हुई थी.  बहनों की भनक भी नहीं लगी. वहीं मामला दर्ज होने की सूचना के बाद आरोपी युवक भी फरार है.

पुलिस का तर्क

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के प्रमाण नहीं मिले हैं. पुलिस का तर्क यह भी है कि छात्रा के कपड़े अस्त-व्यस्त नहीं थे जिस कमरे में छात्रा का शव मिला है उसके बगल में और भी कई किराएदार रहते हैं लेकिन किसी को इस घटना की भनक तक नहीं लगी. पिता ने भी जब छात्रा का शव देखा तो हल्ला  नहीं करके  पड़ोसी को बताने की जगह साइकिल से पत्नी को बुलाने चले गया. पुलिस के आने से पहले छात्रा का शव फंदे से उतार दिया गया. हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही सब क्लियर होगा कि दुष्कर्म हुआ है या नहीं.

Tags:JharkhandRanchiPalmu girlBitmesra employeeDaughter

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.