✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सड़क किनारे नग्न हालत में मिला युवती का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:40:11 PM

चाईबासा (CHAIBASA) : पश्चिमी सिहंभूम के मनोहरपुर प्रखंड में एक युवती का शव नग्न अवस्था में बरामद किया गया है. युवती का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. जानकारी के मुताबिक युवती एक एनजीओ में काम करती थी. फिलहला पुलिस द्वारा शव को कब्जें में लेकर मामले की जांच की जा रही है. वहीं परिजन दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे है.

संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गई थी युवती

युवती की पहचान मनोहरपुर प्रखंड अन्तर्गत राईकड़ा पंचायत के तिरला गांव निवासी के रूप में हुई है. इधर, घटना को लेकर  संस्था समेत आसपास के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है.  संस्था के पदाधिकारी राजेश लागुरी ने बताया कि 17 जुलाई सोमवार को छोटानागरा थाना अंतर्गत चुर्गी गांव स्थित स्कूल में संस्था की तरफ से बच्चों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजित किया गया था. उसी कार्यक्रम में भाग लेने युवती अन्य सहेलियों के साथ गई थी. लेकिन कार्यक्रम के बीच में ही युवती लापता हो गई थी. जिसके बाद युवती के परिजन और उसके साथी रात भर उसकी तलाशी करते रहे. लेकिन किसी को कुछ जानकारी प्राप्त नहीं हुई. जिसके बाद आज सुबह युवती का शव सड़क किनारे पाया गया. जिसके बात पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई.

परिजन कर रहे न्याय की मांग

मामले की जानकारी मिलते ही युवती के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. उनके द्वारा यह आशंका जताई जा रही है कि युवती का दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई है. साथ ही उन्होंने इस कांड के आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और उसे फांसी की सजा दिलाने की मांग की है. फिलहाल मनोहरपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दिया है. पुलिस ने युवती के शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. लेकिन इस मामले में पूछे जाने पर पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है. 

 

 

Tags:CHAIBASA CRIME NEWSचाईबासा में युवती के साथ दुष्कर्ममामले की जांच में जुटी मनोहरपुर पुलिसGirl's body found nakedon the roadsidefear of murder after rapeयुवती का शव सड़क किनारे नग्न अवस्था में मिलाझारखंड न्यूज़टॉप न्यूज़

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.