✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

प्रेमिका ने कर दी ऐसी डिमांड कि प्रेमी ने कर दी हत्या, दुपट्टे से गला घोट कर उतारा मौत के घाट

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:52:52 PM

गढ़वा (GARHWA) : झारखंड के गढ़वा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी. जहां 22 नवंबर को एक महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद पुलिस सक्रियता से मामले की छानबीन में जुटी, और 24 घंटे की अंदर हत्याकांड का उदभेदन करते हुए महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन ताजुब की बात तो यह है कि महिला का प्रेमी एक नाबालिग है जिसे पुलिस ने बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.

पुलिस ने नाबालिग प्रेमी को किया गिरफ्तार

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि 22 नवंबर को जिले में एक महिला का शव पुलिस को मिला था. प्रथम दृश्य में शव देख कर यह प्रतीत हो रहा था कि महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई है. जिसके बाद पुलिस ने एक एसआईटी टीम का गठन किया. और मामले की जांच पड़ताल शुरू की. जांच करते हुए पुलिस ने जब महिला के मोबाइल की तलाश की तो पता चला कि सबसे ज्यादा महिला किसी लड़के से बात करती थी. जब पुलिस ने लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि महिला का प्रेमी ही उसका कातिल निकला.

आक्रोश में आकर प्रेमी ने की हत्या

जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि महिला नाबालिग से प्रेम करती थी. जिस दिन उसकी हत्या हुई, उसी दिन महिला ने नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाया था. जिसके बाद महिला उस से शादी के लिए दबाव बना रही थी. इसको लेकर प्रेमी ने उसे बहुत समझाया और बताया कि वह ऐसा नहीं कर सकता है. लेकिन महिला नहीं मानी जिसके बाद नाबालिग प्रेमी आक्रोश में आकर उसकी गला घोट कर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया.

Tags:jharkhand newstoday jharkhand newsjharkhand news todayjharkhand breaking newsranchi newsjharkhand crime newscrime storygarhwa policegarhwa crime newscrime newsjharkhand hindi newstrending newsjharkhand breaking newsbreaking newsgarhwa breaking newslatest newslatest hindi newsboyfriend murdered his girlfriend

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.