✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बिंदी लगाकर स्कूल पहुंची छात्रा तो शिक्षिका ने लगाया थप्पड़, घर पहुंचकर फंदे से लटक गई लड़की

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:06:15 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : धनबाद से एक बड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक छात्रा ने बिंदी की वजह से आत्महत्या कर ली. यह घटना तेतुलमारी थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ी कॉलोनी की है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि भला यह बिंदी का माजरा क्या है. तो बता दें कि एक दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है और वह भी बस इसलिए क्योंकि स्कूल में शिक्षिका ने उसे बिंदी लगाकर आने पर डांट लगाई थी और उसे सबके सामने एक थप्पड़ जड़ दिया था. इस बात से आहत होकर लड़की ने यह खौफनाक कदम उठाया.  घर पहुंचने के बाद गुस्साई लड़की ने दुपट्टे से फांसी लगा ली.

शिक्षिका ने सबके सामने मारा थप्पड़

इस मामले के बारे में आपको बता दें कि छात्रा सेंट जेवियर स्कूल में पढ़ती थी. जब छात्रा बिंदी लगाकर स्कूल पहुंची तो उसके शिक्षिका उसे देखते ही डांट लगाने लगी. हालांकि लड़की ने कारण भी बताया कि आज सावन का पहला सोमवार है इसीलिए उसने बिंदी लगाई है. मगर शिक्षिका ने ना आव देखा ना ताव और उसे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. जिससे 17 वर्षीय छात्रा को यह बात इतनी बुरी लगी कि उसने घर पहुंचने के बाद अपनी जान दे दी.  

स्कूल के बाहर जमकर हंगामा

इस घटना के बाद अब परिवार वाले सदमे में है. इलाके में मातम का माहौल छाया हुआ है.  वहीं मृतका के परिजनों ने स्कूल के बाहर पहुंच हंगामा खड़ा कर दिया है. लोग स्कूल के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. स्कूल के बाहर सड़क तक जाम लग गया है. परिजनों की मांग है कि जल्द से जल्द इस मामले पर कार्रवाई की जाए और उनकी बेटी को न्याय दिलाया जाए. परिवार वालों ने गिरफ़्तारी के साथ-साथ मुआवजे की भी मांग की है.

 

Tags:Girl student reached school wearing bindigirl hanged after reaching homeDHANBAADNEWSDHANBAADTRENDINGTHENEWSPOSTDHANBAADPOLICEDHANBAADCRIMEJHARKHANDPOLICE

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.