✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह : बकरी को बचाने की वजह से गई महिला की जान, जानिए कैसे

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 10:29:06 PM

गिरिडीह (GIRIDIH) : गिरिडीह के गांवा थाना इलाके के गावां सतगावां मेन रोड स्थित सांढा मोड़ पर बकरी आ जाने से एक बाइक अनियंत्रित हो गया और बाइक में पीछे बैठी महिला गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसके बाद इलाज के लिए ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई.

कैसे हुई दुर्घटना

जानकारी के अनुसार पंपी देवी उम्र 20 वर्ष पति विक्की चौधरी अपने भाई पप्पू चौधरी के साथ बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल बेंगाबाद थाना क्षेत्र के छाताबाद से गावां थाना क्षेत्र के मंझने आ रही थी. इसी बीच सांढा मोड़ पर बाइक के आगे एक बकरी आ गई और बाइक अनियंत्रित हो गया और बाइक के पीछे बैठी पंपी देवी अचानक सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई.

गिरिडीह अस्पताल में मौत

जानकारी के अनुसार महिला के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगी, और महिला घटना के बाद बेहोश हो गई. इस दौरान 108 एंबुलेंस से महिला को गावां सीएचसी लाया गया. लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका, स्वास्थ केंद्र में मामूली उपचार के बाद डॉक्टर काजिम खान ने सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया. महिला को 108 के माध्यम से गावां सीएचसी से सदर अस्पताल गिरिडीह ले जाया जा रहा था लेकिन इसी दौरान उसकी मौत बीच रास्ते में एंबुलेस में हो गई. घटना से परिजनों में मातम का माहौल है.

रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह

Tags:Road accidentjharkhand latest newsthe news postgiridih news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.